देश हिसार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पुलिस मेंं दी

आदमपुर
यूपी के सुलतानपुर से चली फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की आंच हरयिाणा के हिसार जिले तक पहुंच गई है। हिसार के आदमपुर थाने में दलित समाज के कुछ लोगों ने थाने में पहुंचकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक महिला खिलाफ शिकायत दी है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि फेसबुक पर उनकी जाति और बाबा साहेब को लेकर शिवानी राजवत नामक आईडी पर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से उनके समाज में काफी रोष है। आदमपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले अकाउंट की तलाश कर अकाउट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

मिंट रोड में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

एचएयू में 6143 परीक्षार्थियों ने दी बीएससी चार वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

4 युवाओं ने सपने देखे..और सपनों को किया साकार, प्रदेश को चारों पर है गर्व