राशिफल

22 जून 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
मेष राशि के जातक अपने अंदर ऊर्जा की कमी को महसूस करेंगे। बहुत मेहनत के बाद कामकाज पूरे होने का योग बनता है। छोटी यात्रा की भी संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। अचानक किसी काम पर धन खर्च का योग बनता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे।

वृष
वृष राशि के जातकों के विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के लिए अच्छा समय है। परंतु मन कुछ विचलित रह सकता है। कामकाज से संबंधित जरूरी निर्णय लेते समय अपने हितैषी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। जो भी धन खर्च करेंगे वह आगे चलकर फायदेमंद होगा। दोस्तों के प्रति भी आपका प्यार बढ़ेगा और दोस्ती गहरी होगी। जीवन में नया कुछ पाने के योग है। प्रयास जारी रखें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। मन को एकाग्र करना मुश्किल होगा। यह समय अपने आप पर ध्यान देने का है। आत्म नियंत्रण से सभी प्रतिकूल परिस्थितियों से बाहर आ जाएंगे। कामकाज के लिए प्रयास थोड़ा ज्यादा करने पड़ेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन ओर यात्रा के योग हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने की उम्मीद जागेगी।

कर्क
कर्क राशि कि लोगों की कोई पुरानी साझेदारी टूटने का योग बनता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें। सोच समझकर निर्णय ले। संचित धन का उपयोग जरूरी खर्चों के लिए करना पड़ सकता है। इस नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान दें। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं अच्छे समाचार से मन खुश होगा। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे।

सिंह
सिंह राशि के जातक सही रूपरेखा बनाकर काम करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति लंबे समय से बाधित हो रखी थी। अतः पुराना रुका हुआ सारा पैसा और एक से ज्यादा सोर्सेस से आमदनी के अवसर आपके लिए उपलब्ध होंगे । भविष्य की सुरक्षा के लिए निवेश पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी। परंतु सही प्लानिंग के साथ काम ना कर पाने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल रहेगा। विचारों में क्‍लैर‍िटी का अभाव रहेगा धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

तुला
तुला राशि के जातकों को काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। काम की प्राथमिकता तय करना जरूरी रहेगा तभी वह अपने लक्ष्य प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। परंतु कुछ समय बाद बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। बड़े-बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का सारा ध्यान इस वक्त स्व चिंतन तथा अध्यात्म की तरफ रहेगा। बहुत गहरे छिपे हुए राज को जानने में सफल होंगे। परंतु यह समय उन्हें इन सब चीजों को अपने तक ही सीमित रखना है। वक्त आने पर वह इसका उपयोग कर सकते हैं। धन की दृष्टि से उपयुक्त समय नहीं है। कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साझेदारी से संबंधित कामों में परेशानी आने का योग बनता है। धैर्य ही इस वक्त को जीतने की सबसे बड़ी कुंजी है। धन प्राप्ति के लिए अनुकूल समय है। परंतु धन को संचित करने का प्रयास सफल नहीं होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छे क्लाइंट मिलेंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मकर
मकर राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। प्रतिद्वंदी भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें और शांत होकर काम करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। अधिक प्रयास करने के बाद थोड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। गरीबों की मदद करना अच्छा रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ नई ट्रेनिंग या नई सोच विकसित करने का है। हालांकि इस समय लक्ष्य स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है । परंतु जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे रास्ता साफ हो जाएगा । धन प्राप्ति के लिए कई ग्रह आपको सहायता दे रहे हैं। परंतु खर्चों को भी नियंत्रण में रखें। पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी, बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा।

मीन
मीन राशि के जातक को कार्यक्षेत्र की समस्याओं के सुलझ ना पाने की वजह से मानसिक तनाव रहने की संभावना बनती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिमाग में सही प्लान का होना जरूरी है। अतः पहले लक्ष्य का निर्धारण करें सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी।

Related posts

25 अक्टूबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

15 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

14 अप्रैल 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल