राशिफल

6 जुलाई 2020 : जानें सावन के पहले सोमवार का राशिफल

मेष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर मन में निराशा हो सकती है। अपने परिवार की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। हल्के-फुल्के खर्च चलेंगे। इनकम अच्छी रहेगी और दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों का काम में सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक चलेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन में प्रेम और अपनेपन के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से रहें। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। मानसिक चिंताएं रहेंगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने कामों में आप पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में मेहनत रंग लाएगी। भाग्य का साथ मिलने से काम बनते चले जाएंगे। खर्चे बढ़ेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी तेजी से बढ़ेगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी बीमार हो सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर परिवार की किसी समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। सबके साथ में बैठ कर बात करेंगे। काम में भी काफी बिजी रहेंगे, इसलिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम से कहीं जाने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में भी ठीक-ठाक दिन बीतेगा। बेवजह किसी बात को आगे ना बढ़ाएं। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी से काम करें। सेहत ठीक रहेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में समय देंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की प्रोन्नति हो सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अपने प्रिय को घरवालों से मिलवा सकते हैं।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हर काम में वो आपके साथ रहेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आप जी तोड़ मेहनत करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर थोड़े दुखी हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।

कुंभ
अचानक लाभ होगा। व्यवसाय आदि मनोनुकूल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। अस्वस्थता हो सकती है। पैर में चोट या मोच आने की संभावना होगी, थोड़ा ध्यान से रहें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख रहेगा।

मीन
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा। आपस में मन की बातचीत करने से एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। परिवार में कुछ जरूरी महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श होगा।

Related posts

12 November 2023 Ka Rashifal : दिवाली पर 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 जून 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 फरवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk