देश

भयानक आंकड़े : महज 4 दिन में देश में बढ़े 1,00,000 कोरोना संक्रमण के मामले

नई दिल्ली,
देश में लोकडाउन के हटते ही लोगों की लापरवाही सामने आने लगी है। महज चार दिन में 1 लाख कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना साफ करता है कि अब देशवासी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अच्छी तरह से नहीं कर रहे हैं। एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी उछाल आने के बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के पार चली गई। सिर्फ चार दिन पहले देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख पहुंची थी।

देश में संक्रमण से 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सोमवार को COVID-19 की जांच की संख्या भी एक करोड़ से अधिक हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में COVID-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,97,413 हो गई। मंत्रालय के अनुसार COVID-19 से 425 और लोगों की मौत होने के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है।

बहरहाल भारत में COVID-19 के मामले 7,11,878 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 20,139 हो गई है। इन आंकड़ों को संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से मुहैया करवाए गए आंकड़ों को जोड़कर तैयार किया गया है। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ते हुए COVID-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला तीसरा देश बन गया। संक्रमण के कुल मामलों में अब केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे है।

आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 4,24,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और 2,53,287 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related posts

केजरीवाल के वादे ने दिलाई BJP के 15 लाख की याद, बोले- 40 हजार करोड़ मिलें तो हर दिल्लीवाले को घर

भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को किया अदालत में पेश, घंटों चली सुनवाई

लादेन का सर्वनाश करने वाला Chinook भारतीय वायुसेना में शामिल—जानें विशेषताएं