उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

विकास दुबे : फरीदाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां रुका था,दो साथी हिरासत में—सूत्र

फरीदाबाद,
कानपुर हमले के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के दो साथी प्रभात और अंकुर फरीदाबाद से हिरासत में लिया गया है। विकास दुबे फरीदाबाद सेक्टर 87 में अपने रिश्तेदार के यहां रुका था। हरियाणा पुलिस सुबह 11- 12 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

विकास दुबे को हरियाणा में फरीदाबाद के बड़खल चौक पर स्थित श्री सासाराम होटल में देखा गया। होटल के मालिक के मुताबिक ये आदमी साढ़े बारह बजे श्री सासाराम गेस्ट हाउस में अपने एक साथी के साथ आया था। उसने अपना नाम अंकुर बताया था। थोड़ी देर के लिए रूम लेने की बात की थी लेकिन पहचान पत्र मांगने पर उसने अपना पेन कार्ड दिया था जो साफ नहीं था। कोई और पहचान पत्र दिखाने को जब बोला गया तो वो अपने साथी के साथ वापस चला गया।

इसी बीच, यूपी पुलिस इस मामले में हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और हरियाणा में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही यूपी एसटीएफ टीम की निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर भी टिकी हैं।

Related posts

3 फीट नीचे डस्टबिन में गिरा नवजात, मां की चीख सुनकर आया स्टाफ

Jeewan Aadhar Editor Desk

तेंदुए ने की फायरिंग! दरोगा ने बताया आमने—समाने की फायरिंग में मार गिराया तेंदुए को

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन-स्कूल वैन की टक्कर, 11 बच्चों की मौत