करनाल

तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने मचाई तबाही, 4 बसों पर गिरा पेड़

करनाल,
करनाल में बारिश के साथ आए तेज तूफान ने तबाही मचा दी। कई जगह पेड़ गिरने की खबरें आई। यहां बस स्टैंड पर खड़ी 4 बसों के ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। चारों बसों के शीशे और छत तहस नहस हो गई है।

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि कई बार नगर निगम को बोला गया था कि ये पेड़ काफी झुका है, इसे कटवा दिया जाए या कोई और समाधान किया जाए पर नगर निगम ने इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा ये भुगतना पड़ा कि 4 बसों की छत बैठ गई और शीशे टूट गए। अब रोडवेज बसों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा इसको लेकर रोडवेज और नगर निगम के बीच भी नोक झोंक शुरू हो जाएगी।

Related posts

शैतानों के चुंगल से नहीं बचा पा रहा था बेटी को, असहाय बाप ने की आत्महत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलिस के हत्थे चढ़े चार नकली पत्रकार, डॉक्टर को कर रहे थे ब्लैकमेल

दुकान में जा घुसी स्कूल बस, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk