करनाल

चप्पल चोरी को लेकर हुआ झगड़ा, युवक की मौत

करनाल,
गांव के फुरलक में चप्पल चोरी करने पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आधा दर्जन लोगों ने 31 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के पिता सतबीर ने बताया कि उसके बेटे शिवकुमार की चप्पल पड़ोसी ने चुरा ली थी। इसके चलते 2 दिन पहले उसका पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश में कल शाम को फिर झगड़ा हुआ और उसके बेटे को चाकू मार दिया। उसको गम्भीर हालत में करनाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया, जिस की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलवे में दबे

करीब 10 लाख की 5 किलोग्राम अफीम सहित 5 लोग गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप,कार्रवाई का नहीं कोई ड़र