राशिफल

17 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को सितारो का साथ मिलेगा। नया काम शुरू हो सकता है। नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल जाएगी। मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है। धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक आपके सामने आ सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं।आज आप ज्यादा भावुक न हों। इससे खुद ही परेशान रहेंगे।

वृष
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे।

मिथुन
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगें। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

कर्क
आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कुछ खास लोगों का ध्यान आप पर और आपके कामकाज पर रहेगा। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। सोच- विचार करके ही आगे बढ़ें। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ सकती है। निवेश या खरीददारी का फैसला पूरी पड़ताल के बाद ही करें। बातचीत की शैली से आप किसी को भी सहमत कर सकते हैं। किए गए कामों से आपको पूरा फायदा होगा और सफलता मिल सकती है। मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम रखें। परिवार की परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

सिंह
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कन्या
रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जिससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नया सीखने का भी मौका आपको मिल सकता है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लोगों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद कर दें। पैसे और महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें। सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कामों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है।

तुला
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक
आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा।

धनु
व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

मकर
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है।

कुंभ
मन में चल रही बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। मौज-मस्ती की इच्छा रहेगी। किसी बिगड़ते काम को भी आज आप पूरा कर सकते हैं। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करने की बजाय नियमित काम पर ही ध्यान देना होगा। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बीत सकता है। बिजनेस में भी बड़ा फायदा हो सकता है।

मीन
किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते हैं। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक सम्पति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा हो सकता है। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें।

Related posts

10 दिसंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 July 2023: सावन के दूसरे दिन मेष, वृषभ समेत इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए आज का राशिफल

17 अप्रैल 2021 : जानें शनिवार का राशिफल