राशिफल

26 जुलाई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जायेगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अतः अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।

वृष
कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के भी योग हैं।

मिथुन
आज व्यावसायिक रुप से आपके लिये थोड़ा संभलकर चलने के संकेत कर रहा है। यदि आप सांझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं और अपने पार्टनर से अलग होने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिये फिलहाल समय ठीक नहीं है। यह आपके लिये आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। पारिवारिक रूप से भी कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती है। अपने व्यवाहर पर नियंत्रण रखें विशेष तब जब आप एक संयुक्त परिवार में रहते हों। रोमांटिक जीवन आपका अच्छा रहने के आसार हैं। हर स्थिति में साथी के भरपूर सहयोग से आपको एक नई ऊर्जा के साथ परिस्थितियों का सामना करने की ताकत मिलेगी। किसी भी स्थिति में अपना विश्वास बनाए रखें रास्ते खुलने की उम्मीद की जा सकती है।

कर्क
इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का ख्याल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह
परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या
आवेश में आकर जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। व्यावसायिक रुप से नई परियोजना की योजना बना सकते हैं लेकिन निवेश करने या भी परियोजना की शुरुआत करने के लिहाज से समय आपके पक्ष में नहीं है इसलिये सही समय का इंतजार करें। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में भी न पड़ें। ठंडे दिमाग हालात का जायजा लेते हुए हर पहलु पर विचार करने के बाद आगे बढ़ने का फैसला करें। भावनात्मक संबंधों के मामले में भी साथी से मनमुटाव होने की संभावना है विशेषकर अपने दफ्तर की परेशानियों को घर में न ही घूसने दें तो बेहतर होगा।

तुला
अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु आपकी योजनाओं पर पुन: विचार करना श्रेष्ठ रहेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। वयोवृद्ध जोड़े अपने साथी के दृष्टिकोण से परेशान होंगे और उनसे समर्थन की उम्मीद करेंगे। मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है।

वृश्चिक
बिजनेस में फायदा कम ही होगा। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा।

धनु
आज आपके लिये काफी बेहतर रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर अपने प्रदर्शन और अपेक्षानुसार परिणाम मिलने से आप संतुष्ट हो सकते हैं। आपकी रचनात्मकता आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने में आपकी मददगार हो सकती है। व्यवसायी जातक भी अपने लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि भी आपको खुशी प्रदान करेगी। रोमांटिक स्तर पर देखा जाये तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। अपने साथी से आपको कोई आश्चर्यचकित करने वाली खुशी मिल सकती है। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बने रहने की उम्मीद की जा सकती है।

मकर
आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। किन्तु स्थिति माता-पिता के स्वास्थ्य और भलाई के लिए बहुत अच्छी नहीं है। छोटे भाई-बहनों को जीवन में बाधाओं का सामना करने या स्वास्थ्य गड़बड़ी का सामना करने की संभावना है।

कुंभ
आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे।

मीन
आज आपके लिए थोडा कसमकश वाला रह सकता है। भावनात्मक रूप से आप चिंतित हो सकते हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन का प्रभाव कामकाज पर न पड़े इसके लिये जरुरी है कि अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में एक दूरी बना कर रखें। अविवाहित जातक अपने प्यार को लेकर भी दुविधा में पड़ सकते हैं। दोस्ती और प्यार में अंतर करना आपके लिये कठिन हो सकता है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने की उम्मीद है और आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आप महसूस कर सकते हैं। हो सके तो अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाये रखें और भविष्य के लिये बचत करने पर ध्यान दें।

Related posts

24 मार्च 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

2 जनवरी 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk