हरियाणा हिसार

हिसार की सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव हुई

हिसार,
हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया। 751 संक्रमित केस मिले।
वहीं हिसार में सिविल सर्जन भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दरअसल पिछले दिनों उनके दफ्तर से एक क्लर्क और एक कंप्यूटर आपरेटर पॉजिटिव मिले थे।
शुक्रवार को प्रदेश में 9 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। जबकि 126 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 110 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 16 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 40,054 पर पहुंच गई है। इसमें 33,444 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं और 6143 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related posts

महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला एमपीएचडब्लू कोरोना में दे रही अपना पूरा योगदान

आदमपुर : भरी दोपहर में युवक को घर में बनाया बंधक, 50 हजार की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण ले फरार