हिसार

हिसार : विदेशी महिला ने होटलकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

हिसार,
शहर के एक होटल में थाईलैंड से आई महिला पर्यटक ने होटलकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मिलगेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 3 मार्च को थाईलैंड से दिल्ली आई थी। बाद में 5 अगस्त को हिसार के एक होटल में कुछ दोस्तों के साथ रुकी। शिकायत के अनुसार पीड़िता के दोस्त उसे होटल में छोड़कर चले गए थे। सुबह पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी, जिसमें होटलकर्मी गुलशन पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। साथ ही होटल के दूसरे कर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया गया।

पुलिस ने फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गुलशन व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मिलगेट थाना प्रभारी मनोज के अनुसार आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में की जांच की जा रही है।

घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाली अध्यापिका, प्राध्यापक, पुलिसकर्मी सहित 24 मिले कोरोना पॉजिटिव

Related posts

कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले में सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक

हाऊस टैक्स ठीक करने के लिए याशी कंपनी ने लगाया कैंप

आदमपुर : 58 लोग हुए संक्रमित, शहर में घटने लगे संक्रमित