हिसार

मिशेज इंडिया फेस व मिशेज हरियाणा पूजा अलहान बनी एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की हरियाणा ब्रांड एंबेसडर

मंडी आदमपुर
मिशेज इंडिया फेस व मिशेज हरियाणा आदमपुर फिरोज गांधी मेमोरियल महाविद्यालय की हिंदी की सहायक प्रोफेसर पूजा अलहान को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का हरियाणा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए तत्पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं जिला चेयरपर्सन गुंजन द्वारा पूजा अहलान को हरियाणा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। पूजा अल्हान ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठता से निभाएंगी। पूजा अल्हान ने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक रजिस्टर्ड संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना। कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना। समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देना एवं आपसी भाईचारा एवं मानवता के संदेश के लिए कार्य कर रहा है। इस मौके पर नरेश सिंगला, मनीषा अल्हान, मुकुंद बंसल, राजेंद्र शर्मा, रीमा सरदाना, राजेंद्र डूडी, राजकुमार, सतीश, सुरेश गुप्ता, कमल अरोडा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

आदमपुर के 3 बाप—बेटा निकले शातिर, कर डाला लाखों का खेल, जानकर हो जायेंगे हैरान

आंगनवाड़ी महिलाओं ने लगाया सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk

मतदाताओं के लिए विशेष कैम्प 23 व 24 को

Jeewan Aadhar Editor Desk