हिसार

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, शहर में लगे कुड़े के अंबार

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही 72 घंटे की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। जिसमें नगर निगम हिसार के सभी कच्चे व पक्के सफाई कर्मचारियों, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, तकनीकी स्टाफ व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने काम का बहिष्कार कर काम काज पूरी तरह से ठप रखा। दूसरे दिन हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के प्रधान प्रवीण कुमार ने की तथा संचालन इकाई सहसचिव राजेश बागड़ी ने किया।

घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश की भाजपा स रकार ने सत्ता में आने से पहले आम जनता व कर्मचारियों से अनेक वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वायदो से मुकर कर समाज को जातपात, धर्म में बांट कर आपस में लड़वाने का काम कर रही है। वक्ताओं ने बताया कि आज प्रदेश में नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की प्रदेश सरकार उपेक्षा कर रही है और कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन पर जाने को मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी हठधर्मिता से आम जनता को इस भीषण गर्मी में बीमारियों के हवाले कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही, ठेका प्रथा व निजीकरण को तेजी से लागू किया जा रहा है, जोखिम पूर्ण कार्य करने के बावजूद जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा,
किया जा रहा, समान काम-समान वेतन नहीं दिया जा रहा, दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता के नाम पर छंटनी की कोशिश की जा रही है, ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, 100-100 वर्ग गज के प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं, सातवें वेतन आयोग के भत्ते जनवरी 2016 से लागू नहीं किए जा रहे हैं और खाली पदों पर स्थाई भर्ती नहीं की जा रही है।
कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार व निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते 11 मई तक चलने वाली इस प्रदेश व्यापी हड़ताल के खत्म होने से पहले नगर पालिका संघ के नेताओं से बातचीत कर कर्मचारियेां की मांगों पर विचार कर उनका समाधान करने की दिशा में पहल कदमी नहीं की तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है, जिससे आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए निगम प्रशासन व प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी।
हड़ताली कर्मचारियों को नरेश कांगड़ा, कैलाशचंद्र, बिशन सिंह चावरिया, सुनील कांगड़ा, सर्व कर्मचारी संघ के सुरेंद्रमान, अनिल शर्मा, दीपक लोट, अशोक सैनी, सूबे सिंह कादयान, रमेश मोर, सुरेंद्र फौजी, चंद्रप्रकाश नागर, दीनानाथ, भाग सिंह, एमएल सहगल, विजय सिवाच, नरेश गोयल, सत्यवान भट्टी, संदीप कुमार, सुरेंद्र वर्मा व शेखर आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाहरवीं के रिजल्ट ने फिर ली एक जान

सुंदरकांड प्रचारिणी सभा ने जरुरतमंदों को बांटी रजाइयां

Jeewan Aadhar Editor Desk