हरियाणा

हरियाणा : महिला से बदतमीजी मामले में आईजी हेमंत कलशन गिरफ्तार

चंडीगढ़,
महिला के साथ बदतमीजी और एक शख्स के साथ लड़ाई झगड़ा करने के मामले में हरियाणा के आईजी हेमंत कलशन गिरफ्तार किए गए हैं। महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 21 अगस्त को एक महिला ने हेमंत कलशन (पुलिस महानिरिक्षक हरियाणा) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि हेमंत कलशन ने उसके घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ बदतमीजी की।

महिला की शिकायत पर थाना पिन्जौर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हेमंत कलसन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को विधि-पूर्वक गिरफ्तार किया गया। हेमंत कलसन को आज ही कोर्ट में पेश किया जाना है।

वहीं कालौनी पिन्जौर में भी सतेंद्र सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। सत्येंद्र सिहं का आरोप है कि कलशन ने 21 अगस्त की रात को शराब के नशे में उसके घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में भी कलशन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related posts

750 बच्चें बढ़ रहे है जुगाड़ के सहारे आगे, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्कूल बस और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर, 25 बच्चें घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

पत्नी के सुसाइड की सूचना मिलते ही पति ने की आत्महत्या