हिसार

जगाण : बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 85 लोगों के लिए सैंपल

आदमपुर (अग्रवाल)
ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव जगाण के ग्राम सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना की रेंडम सैंम्पलिंग की गई। जिसमें कुल 85 सैंपल लिए गए।

गत दिवस गांव के 55 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद विभाग ने मरीज के संपर्क में आए परिजनों व अन्य लोगों के सैम्पल लिए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवों और शहरों में कोरोना की रेंडम सैम्पलिंग कर रही है। सी.एच.सी. सीसवाल के एस.एम.ओ. डा. रोशन लाल शर्मा के दिशा-निर्देश पर गांव जगाण में सोशल डिस्टैंसिग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस टीम में डा. करण, एल.टी. निहाल सिंह, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, हैल्थ इंस्पैक्टर बलवान सिंह, ए.एन.एम. उषा नैन व सरपंच रामकुमार सहारण आदि मौजूद रहे।

Related posts

अशोक तंवर भी कांग्रेस शासनकाल के निर्णयों की कर रहे है आलोचना—सुभाष बराला

लूट की योजना बना रहे चार युवक गिरफ्तार, आरोपियों से बोलेरो गाड़ी व पिस्तोल बरामद

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीवरेज सफाई के दौरान मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेगी दस लाख की आर्थिक सहायता:डॉ. बनवारी लाल