राशिफल

28 अगस्त 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
संतान की पढ़ाई या विवाह से संबंधित बातें मुकाम पर पहुंचेंगी। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मृदुभाषी और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। युवा वर्ग इच्छा पूर्ति के लिए कुछ गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से वह मुसीबत में भी फंस जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार की रिश्वत या पैसे के लेनदेन से दूर ही रहे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृष
आज समय अनुकूल है। बैंक निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। समय बहुत ही शांतिप्रद व हुनर हासिल करने वाला है इसका भरपूर सदुपयोग करें। भाइयों से भी मनमुटाव की स्थिति रहेगी। पैसे के लेन देन संबंधी कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें। अचानक ही आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी आ सकती हैं। मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें।आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप महालक्ष्मी का पूजन करें लाभकारी होगा।

मिथुन
संपत्ति संबंधी चल रहा कोई विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जायेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका लग रही है। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है। किसी राजनेता या अधिकारी से आपकी मुलाकात आपके भाग्य को बल प्रदान करेगी। परिवार के साथ शॉपिंग व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। सेहत के लिहाज से भी दिन सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप श्री सूक्त से लक्ष्मी जी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

कर्क
आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं परंतु इनका उपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। हाथ में पैसे आते आते कहीं अटक जाएंगे। किसी भी कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पित करें लाभकारी होगा।

सिंह
समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। संतान के अनुकूल विवाह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रयास और अधिक करने पड़ेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां प्राप्त होगी। नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप कमलगट्टा की माला धारण करें लाभकारी होगा।

कन्या
लाभकारी दिवस है। मुश्किल से मुश्किल सवाल का भी जवाब आसानी से प्राप्त होगा। समय की गति आपके पक्ष में है इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों से वरिष्ठ अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा जिससे सभी परिवार जन खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। परंतु किसी महत्वपूर्ण चीज के खोने या चोरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है। रिश्ते में दुविधा महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ सफेद होगा। आज आप विल्वपत्र से लक्ष्मी जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज लोक कल्याण व समाज सेवा के कार्यों में धन व्यय करेंगे। ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आपका पैसा अचानक से ही कहीं फंस जाएगा। कामकाज के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है। अत्यधिक तनाव की वजह से आपके मनोबल में गिरावट आएगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप श्री यंत्र का पूजन करें लाभकारी होगा।

धनु
आज ज्यादा से ज्यादा समय घर पर व्यतीत होगा। आप में एक विशेष आकर्षण शक्ति रहेगी जिसकी वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे ।समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का दिन सामान्य ही रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ सफेद होगा। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
परिवार के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा परंतु जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। व्यवसायिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

कुंभ
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा तथा नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आप सहजता व सरलता से संभाल लेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई पैतृक भूमि संबंधी विवाद भी अचानक से उठ सकता है। कार्यक्षेत्र मे पार्टनर के साथ चल रहे विवाद व गलतफहमियां खत्म होंगी। अपनी योग्यता पर ध्यान दें अपने कौशल को निखारते रहें। पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता हैं। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग स्लेटी होगा। आज आप देव दर्शन करने के लिए जाए लाभकारी होगा।

मीन
राजनीति एवं न्यायालय से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है। सरकार से जुड़े कार्य जैसे पेंशन तरक्की स्थानांतरण आदि होने के योग बन रहे हैं। खान पान और व्यायाम आदि पर भी पूरा ध्यान दें। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप गरीबों को वस्त्र प्रदान करें लाभकारी होगा।

Related posts

18 फरवरी 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

01 July 2023 Rashifal : जुलाई का पहला दिन सिंह और तुला राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल

11 जनवरी 2021: जानें सोमवार का राशिफल