राशिफल

20 दिसंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आपकी राशि मेष है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राशि से हो रहा है। चंद्र का ऐसा संक्रमण मिश्रित फल देने वाला है। आज चंद्र की स्थिति प्रबल है ऐसे में हो सकता है आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिले। आज आपको कहीं से अनुकूल पत्र प्राप्त होने की संभावना है। पूर्व एवं वर्तमान प्रयासो के अनुरूप आज आपको धन सम्बन्धी मामलों में लाभ या हानि हो सकती है। आज आपका दिन शुभ है यह आपको आपके प्रयत्नो का सीधा फल देगा। लेकिन प्रयत्नो का अभाव मुश्किल परिणाम भी ला सकता है। दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। यह आप पर निर्भर है कि आप इसका उपयोग किस क्षेत्र में करते हैं। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ
जिनका जन्म वृष राशि में हुआ है उनके लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि चंद्र आपकी जन्म राशि में दोबारा प्रवेश कर रहा है। इसके प्रभाव में आप अपनी इच्छा शक्ति बढाने में कामयाब होंगे। आपकी मानसिक स्थिरता बढेगी जिससे आपके जीविका निर्माण में मदद मिलेगी। इस समय चंद्र का संक्रमण सूर्य, चंद्र, मंगल ग्रहों के नक्षत्रों से है। इस कारण आपकी जन्म राशि में कुछ विध्न नही है। यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहतर समय है। आज का दिन नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने व निवेश करने की दृष्टिकोण से भी उत्तम है। लेकिन अवांछनीय वस्तुओं की संगत और ज्ञान का सही उपयोग नहीं करने से आपको हानि हो सकती है।

मिथुन
आज आपके लिए लाल रंग शुभ रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, आप अपने बच्चों के साथ खुशी महसूस करेंगे। कोई महिला आपकी मददगार होगी। बड़े भाई की तरह अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का निभाएं, इससे आपका भाग्य उन्नत होगा। अपने व्यावसायिक साझेदारो और सहयोगियो पर ध्यान दीजिए और यह निर्णय लीजिए कि उनके साथ सम्बन्ध रखा जाए अथवा नहीं। आय के अन्य स्रोतों की जॉंच कीजिए और तय कीजिए कि क्या आपके लिए वह लाभदायक है अथवा नहीं। शिक्षा के नजरिए से दिन उत्तम हैं।

कर्क
आपकी जन्म राशि कर्क है। आज चंद्र का संक्रमण एकादश गृह यानी वृष में हो रहा है। इस समय चन्द्र वृष राशि में सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह अत्यन्त शुभ फलदायक योग है। इसका पहला कारण यह है कि जन्म के समय चंद्र अपने घर में था। इसलिए चंद्र प्रबल है। दूसरा कारण चंद्र आज उच्च स्थायी है। तीसरा कारण यह है कि चन्द्र एकादश गृह से गुज़र रहा है और चौथा कारण है किल अन्य नक्षत्र भी अनुकूल स्थिति में है। इस प्रकार कि स्थिति में अगर प्रतिकूल फल होगा तो यह एक आश्चर्य की बात होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए और नई परियोजना शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। आज आप निर्भय रहिए। वेदों के अनुसार जो व्यक्ति निर्भय होने के लिए दूसरों को प्रेरित करते है वे स्वयं भी निर्भय रहते हैं। और जो व्यक्ति दूसरों के मन में भय का निर्माता होता है वह नक्षत्र अनुकूल रहने पर भी असन्तुष्ट रहता है।

सिंह
आपका जन्म सिंह राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के समय चंद्र सूर्य, चंद्र, मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। इस राशि में आज चन्द्र उच्च स्थायी है। इस संक्रमण का फल अनुकूल होता है। आज आप सामाजिक सेवा में सम्मिलित होंगे। आज आप अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कर्म क्षेत्र में आप अपने स्थान का मूल्यांकन करे। नौकरी के लिए आज आप इन्टव्यू और दरख्वास्त दे सकते हैं। कौन सा काम आपके लिए उचित है यह निर्णय करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने कर्म के सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष पर आज आप विचार कर सकते हैं। राजकीय सम्मान प्राप्त होने की सम्भावना है। आज का दिन नयी परियोजना शुरू करने के लिए ओर फैसला लेने के लिए अच्छा है।

कन्या
लोग आपके व्यक्तित्व को मानेंगे और आपके गुणों की तारीफ करेंगे। आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन है। अपनी योग्यता के अनुरूप आज आपके फल की प्राप्ति होगी। आज आप अपने अंदर साहस और खुशी की अनुभूति करेंगे और जीवन को बेहतर बनाने की दृढ़ इच्छा रहेगी। प्रेम सम्बन्धी मामलो में आप सफल रहेंगे। आज आप नयी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए एवं आर्थिक निवेश के लिए भी दिन शुभ है। आप कुछ खरीद बिक्री करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। ऋण सम्बन्धी विषयों एवं यात्रा के लिए उपयुक्त स्थिति रहेगी।

तुला
आज किसी नयी परियोजना की शुरुआत न करें। ऋण के लेन-देन और क्रय-विक्रय सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। धार्मिक विश्वास में कमी आने की संभावना है। प्रार्थना करें ताकि विश्वास कम न हो। मन में भय न आने दें। अपरिचित और अज्ञात स्थानों की यात्रा न करें। खान-पान की आदतों पर ध्यान दे। मनःस्थिति सही है तो आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। पूरी जानकारी लेने के बाद ही धन का निवेश करें। चंद्र का स्थान उच्च होने के कारण यह अन्य ग्रहों की अनुकूलता को बढ़ाता है।

वृश्चिक
चटपटा खाना खाने से आपको उदर पीडा हो सकती है। अगर आप शांतचित्त होकर निर्णय लें तो आज के दिन किसी नयी परियोजना की शुरूआत करना लाभदायक होगा। इसी प्रकार क्रय-विक्रय एवं वित्त निवेश के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है। इस संक्रमण के कारण आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। श्वेत रंग आज आप के लिए शुभ है। आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सम्बन्धों में आनन्द की अनुभूति होगी। प्रेम सम्बन्धों की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। अपनी बुद्धि और विवेक इस्तेमाल करें तो सफलता हासिल होगी।

धनु
आज आप किसी भी कलह में न उलझे। दिन सामान्य और शांति से गुज़ारें। आप कोई भी कार्य जैसे निर्णय लेना, नयी परियोजना की शुरूआत वस्तुओं की खरीद-फरोख्त और ऋण सम्बन्धी मामलों को आज के लिए टाल दें। अगर आप यात्रा की योजना बना रहें हैं तो, इसमें कोई बाधा नहीं है। ऋण चुकाने के लिए दिन उत्तम है। आज कोई नया संबंध स्थापित नहीं करें। आंख, पैर और सिर की सुरक्षा पर ध्यान दें, काम करने वक्त चोट लगने की सम्भावना है। आज आप अनजाने भय और आशंका से ग्रस्त रहेंगे। मन की शांति के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करें।

मकर
आपके जन्म के समय चन्द्र मकर राशि में मौजूद था अतः आपका जन्म मकर राशि में हुआ है। आज चन्द्र का संक्रमण वृष राशि से हो रहा है। इस दौरान चन्द्र सूर्य, चन्द्र और मंगल के नक्षत्रों से गुजर रहा है। आज आप खुश रहेंगे और कोशिश कीजिए कि दिन आनन्दपूर्वक गुजरे। आज आप जो कुछ भी करेंगे उसका प्रभाव भविष्य पर पड़ेगा इसलिए जो भी करें सोच समझ कर करें। आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के लिए उत्तम है आप किताबो में खोए रह सकते हैं। आज आत्मविश्वास के साथ लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। आप नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। खरीद बिक्री और धन का निवेश भी कर सकते हैं।

कुंभ
आज चंद्र का संक्रमण कुंभ राशि से चतुर्थ गृह में हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। चंद्र का यह संक्रमण आपको प्रतिकूल फल देगा। स्थिति प्रतिकूल है इसलिए नयी योजनाओं की शुरुआत, महत्वपूर्ण निर्णय, क्रय- विक्रय, एवं ऋण संबन्धी मामलों में पहल न करें। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय न लें और न ही कोई नयी परियोजना की शुरुआत करें। आज साधारण जीवन बिताएं। आज क्रय या विक्रय में शामिल न हो। ऋण संबन्धित विषय लंबित करें अज्ञात स्थल पर यात्रा न करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है कोई आपकी मानहानि करने की कोशिश करेगा। अपने शत्रु पर निगाह रखें और उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश न करें। सफेद रंग आज व्यवहार में नहीं लाएं।

मीन
आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। अपने अच्छे गुणों के कारण आज आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लोगों के विचार आपके अनुकूल होंगे और वे आपकी सहायता करेंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आज आप सफल रहेंगे। छोटे भाईयों के साथ अपना समय हॅंसी-खुशी गुजारें। कहीं से शुभ संदेश मिलने की संभावना है। आज का दिन शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग आज परीक्षा दे रहें हैं उन्हें अपनी योग्यता अनुरूप उचित फल प्राप्त होगा। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 अक्टूबर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

3 अगस्त 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

2 अप्रैल 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल