हिसार

हिसार में कोरोना ने ली 3 और जान, अब सावधानी जरुरी

हिसार,
जिले में बुधवार काे एक महिला समेत तीन और कोरोना संक्रमितों ने दम ताेड़ दिया। मरने वालाें में हिसार के लाहाेरिया चाैक की रहने वाली 73 वर्षीय महिला, जिसका 4 सितंबर काे सैंपल लिया गया था। 5 सितंबर काे पाॅजिटिव मिलने के बाद अग्राेहा में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा बरवाला वासी 78 वर्षीय बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए 19 अगस्त काे लिया गया था।

जिसे पाॅजिटिव मिलने के बाद हिसार के एक अस्पताल में 19 अगस्त काे भर्ती कराया गया था। बुधवार काे उसे मृत घाेषित किया गया। हिसार के जयदेव नगर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग का आठ सितंबर काे सैंपल लिया गया था। हिसार के हाॅस्पिटल में भर्ती था। आठ सितंबर की रात में उसने पाॅजिटिव हाेने के कारण दम ताेड़ दिया।

Related posts

आदमपुर—भादरा सहित 12 रुट पर रोडवेज बसों का संचालन बंद—जानें कारण

आदमपुर के 15 हाई स्कूलों में 14 मुखियों के पद खाली,कार्यशाला में शिक्षकों ने बताई मन की बात

रमाकांत शुक्ल, डॉ सुधीकान्त, बनारसीदास को संस्कृत-संस्कृति सम्मान