हिसार

आदमपुर—भादरा सहित 12 रुट पर रोडवेज बसों का संचालन बंद—जानें कारण

हिसार,
आदमपुर, गाेरछी, बासड़ा, सिवानी, भादरा, बांडाहेड़ी, श्यामसुख, कापड़ो, थुराना और टाेहाना रुट पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन एक बार फिर बंद कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या कम हाेने के कारण एसएस रमेश कुमार ने 12 लोकल रूटाें पर फिलहाल रोडवेज बसाें का संचालन रद्द कर दिया है।

जीएम राहुल मित्तल के आदेशानुसार एसएस रमेश कुमार ने इन लोकल रूट की 12 बसाें के संचालन पर राेक लगा दी है। रमेश कुमार ने बताया राेडवेज काे बस संचालन के दाैरान एक किलोमीटर पर 55 रुपए का खर्च आता है। इन रूट पर पिछले एक महीने से बसाें का संचालन हाे रहा था लेकिन सवारियाें की संख्या चार से पांच हाेने के कारण राेडवेज काे आय प्रति किमी दस रूपए से भी कम हाे रही थी। इसके चलते इन्हें कुछ समय के लिए बंद किया गया है।

Related posts

हिसार में कोविड केयर सेंटर की ग्रील उखाड़कर बंदी फरार, पुलिस जुटी तलाश में

महावीर स्टेडियम का औचक दौरा कर खिलाडिय़ों व कोच से रूबरू हुए मंदीप मलिक

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : प्रेम विवाह करने पर युवक, बहन और सास पर जानलेवा हमला

Jeewan Aadhar Editor Desk