यमुनानगर

देर रात नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, सड़क पर छोड़ आरोपी हुआ फरार

यमुनानगर,
जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की को देर रात अगवा कर उसके साथ कार में रेप किया गया। इसके बाद आरोपी उसे हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पीड़िता के पिता ने सदर थाना यमुनानगर में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि मेरी 17 साल की लड़की 12 सितंबर की रात में घर में सो रही थी। रात में करीब 11 बजे तिगरा गांव का रहने वाला मनोज घर में घुस गया। वह लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया। उसने इस वारदात में कार का इस्तेमाल किया।

कार में लड़की को अज्ञात जगह ले गया और उसके साथ कार में ही रेप किया। आरोपी तड़के तीन बजे लड़की को हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। लड़की जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजन उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। इसके बाद लड़की ने आपबीती बताई। लड़की के परिजनों ने आरोपी मनोज पर मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

रिश्ते हुए तार—तार..साले ने जीजा को दी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

गाँव के नजदीक जली हालत में मिला शव, क्षेत्र में हड़कंप

14 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया, सभी आरोपी पीड़िता के गांव के