राशिफल

17 सितम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कामकाज तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिसे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। आज आपकी किस्मत आपके ऊपर मेहरबानी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। धन कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। आपको अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है। आपको आज अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यो में अधिक मन लगेगा। व्यवसाय में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की की खुशखबरी सुनकर आप काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में ढेरों खुशियां आएंगी। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज करें।

वृष
आज मन धार्मिक कार्यो में अधिक लगेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। घरेलू कार्य आप समय पर पूरे कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सफलता के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी हुई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपका आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। आज आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है क्योंकि आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। संतान की वजह से चिंता बढ़ेगी। नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज गैस और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

मिथुन
आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपने सभी कार्य अंजाम देंगे। भाइयों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार कर सकते हैं। आप अपनी प्रिय चीजें संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी या गुम होने की आशंका है। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप बेकार की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार और व्यवसाय में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कामकाज ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में आपको अतिरिक्त आय प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है।

कर्क
जीवन में लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव दूर हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी और मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। पिता के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। किसी पुराने मित्र के सहयोग से आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा।

सिंह
आज भाग्य चमकने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य संपन्न हो सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपके मजबूत इरादे हर कामकाज में सफलता दिलाने वाले हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा रहेगा। व्यापार में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। अचानक कामकाज के सिलसिले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

कन्या
आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आपको अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पुरानी सम्पति संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिल सकता है तथा व्यवसाय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरुरत है।

तुला
मन में नई-नई कल्पनाएं जाग सकती हैं। जिनको पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपको अपनी मेहनत के बलबूते अच्छा फायदा मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर अधिक भरोसा ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा या प्रोफाइल भेज रहे हैं तो आपको इसमें सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं। आप घर-परिवार के माहौल को शांतिपूर्वक बनाए रखने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपका शादीशुदा जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन बेहतर रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजें खरीदने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी उत्सव या समारोह में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे। व्यर्थ के झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कमजोर रहेगा।

धनु
आज आपको को मिला-जुला फल मिलेगा। आप अपने घर-परिवार के बड़े लोगों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को शुभ फल मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। किसी महिला वर्ग के मित्र की वजह से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। परिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

मकर
आज अपने रुके हुए कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो अच्छी तरह विचार जरूर करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह से संबंधित चर्चा हो सकती है। आज आपकी सेहत उत्तम रहने वाली है। शारीरिक ऊर्जा और विश्वास बना रहेगा।

कुंभ
अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। किस्मत के बलबूते आपको अपने कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। आप बहुत सी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। आपकी प्रतिभा और छवि खुलकर लोगों के सामने आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। मकान, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से आपको सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में काम करने का जोश और जज्बा आप में गजब का रहने वाला है। मुश्किल समस्याओं का हल निकालने में आप समर्थ रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छे रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिल सकती है।

मीन
आज धन संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल कर सकते हैं। बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामकाज से बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल हो सकते हैं। आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा परंतु मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।

Related posts

5 अप्रैल 2020 : जानें रविवार का राशिफल

24 अगस्त 2020 : जानें सोमवार ​का राशिफल

25 दिसंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk