राशिफल

24February 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आपका करियर एक नयी दिशा में शुरू हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण रहेगा। आत्ममन्थन और विचार-विमर्श के लिये दिन जबरदस्त है। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा हो सकता है, लेकिन अधिक थकान और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृष
करियर में आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन अपेक्षित प्रोजेक्ट्स में विलम्ब हो सकता है। संबंधों को सावधानीपूर्वक निर्वहन करें। आप सिर्फ अपने विचारों को ही जताने का प्रयास न करें। बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। गले में इन्फेक्शन और संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन
बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पुरानी बातों को ज्यादा महत्व न दें। नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें। आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और नियमित व्यायाम करें। अपने आहार में पोषक तत्वों का सेवन करें और तनाव को दूर करने के लिए ध्यान दें।

कर्क
ऑफिस में बॉस आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों का आपके स्वभाव में फर्क पड़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों में आज आपके लिए सकारात्मक समय है। आपके पार्टनर के साथ संबंध में मिठास बढ़ सकती है और समझौते हो सकते हैं।

सिंह
राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। बिना सोच-विचार कुछ भी नया शुरू न करें। व्यावसायिक तनाव को दाम्पत्य सम्बन्धों के बीच न आने दें। आप कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके प्रेम संबंध में स्थिरता और समझदारी का समय है। आपके पार्टनर के साथ संबंध में मिठास और सहयोग बढ़ सकता है।

कन्या
जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। करियर क्षेत्र में आपको कुछ नए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। आपको मेहनती और संघर्षशील रहना होगा। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं।

तुला
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करने से नहीं चूकेगा। कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है। नजदीकी सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव के कारण आपको मानसिक चिंता हो सकती है।

वृश्चिक
नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। काम को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध में आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक समझदारी और विश्वास का मौसम हो सकता है। आपके बीच में संबंध में मिठास और समर्थन बढ़ सकता है।

धनु
विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पायेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से ध्यान दें कि आप समय से अपने आहार और व्यायाम पर ध्यान देते हैं।

मकर
कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन रहेगा। यदि बहुत आवश्यक न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें। शत्रु पक्ष आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें। परिवार में आनन्द का वातावरण रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, खासकर यदि आप योग या ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं।

कुम्भ
किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको नई संभावनाओं का सामना करने का मौका मिल सकता है, जो आपके करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

मीन
बुद्धि और पुराने समृद्ध अनुभवों का लाभ आपको कारोबार में मिलेगा। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं। मन में सन्तुष्टि की भावना रहेगी। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं। धन आगमन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और नियमित व्यायाम और ध्यान का अभ्यास करें।

Related posts

15 मार्च 2019: जानें शुक्रवार (फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी) का राशिफल

25 मई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

5 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk