सेहत

एकसाथ केला और दूध खाना देता बिमारियों को निमंत्रण

वजन बढा़ने के लिए कई लोग केला दूध के साथ खाते हैं। लेकिन इस बात को जानकर आपको हैरानी होगी कि दूध के साथ केले को खाने से शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इन दोनों चीजों को लगातार एक साथ खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। जिसके कारण शरीर को कई तरह की बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। जानें दूध और केला एक साथ खाने से कौन-कौन सी सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

साइनस होने की संभावना
केला और दूध एक साथ लंबे वक्त तक खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि इसकी वजह से साइनस होने के भी आसार बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आप दूध और केला को एक साथ खा रहे हैं तो आज ही इसे खाना छोड़ दें।

हो सकती है एसिडिटी की समस्या
वैसे तो दूध और केला दोनों ही पौष्टिक होते हैं। लेकिन दोनों को एक साथ खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इन दोनों का अगर आपको खाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों में करीब 20 मिनट का अंतर जरूर हो। ऐसा नहीं होने पर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

शरीर में विषैले तत्वों का प्रभाव पैदा करता है
आयुर्वेद के अनुसार किसी भी ठोस और तरल पदार्थ को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा होने पर शरीर में विषैले तत्वों का प्रभाव उत्पन्न होने लगता है। इसके साथ ही शरीर के अंगों के कार्य करने के तरीके भी प्रभावित होने लगते हैं।

मस्तिष्क प्रभावित होता है
दूध और केला को एक साथ खाने से शरीर काफी देर तक भारी बना रहता है। यहां तक कि इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन दिमाग पर भी असर डाल सकता है।

Related posts

वजन कम करने का रामबाण हैं बैंगन

दही के साथ ना खाएं प्याज — जानें क्यों??

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, जानें कैसे करें बचाव

Jeewan Aadhar Editor Desk