देश

रात को 3 बजे ढही इमारत, 8 लोगों की दर्दनाम मौत

भिवंडी,
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में रविवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत में रहने वाले काफी लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार साल 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा देर रात ढह गया।

बताया जा रहा है कि गिरने वाले इस तीन मंजिला मकान के हिस्से के 21 फ्लैट में काफी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक रात 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में कोहराम मच गया। फिलहाल स्थानीय नागरिक और मनपा की टीम राहत और बचाव का काम कर रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि राहत कार्य के दौरान 5 जीवित लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ठाणे नगर निगम के पीआरओ ने घटना के बारे में बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम ने ठाणे के भिवंडी में इमारत ढहने के स्थल पर मलबे के नीचे से एक बच्चे को बचाया। आज की इस घटना में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई है।

Related posts

PM मोदी को जान से मारनी की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा ईमेल

मंगलवार को रहे सर्तक, कई राज्यों ने किया अलर्ट जारी..पढ़िए किस समय होगी तेज हवाएं

अयोध्या केस : मध्यस्थता के जरिए निकलेगा हल, 3 सदस्यीय पैनल गठित

Jeewan Aadhar Editor Desk