उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता गैंगरेप में गिरफ्तार, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज,
गैंगरेप के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता बीए की छात्रा ने जिले के कर्नलगंज थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में गैंगरेप के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी डॉक्टर अनिल द्विवेदी को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस संबंध में पुलिस ने अब डॉक्टर श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता एक छात्रा है और बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। रेप का मुकदमा लिखे जाने के बाद से आरोपी बीजेपी नेता डॉक्टर श्याम प्रकाश द्विवेदी फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस शनिवार को बीजेपी नेता को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

रेप केस में बीजेपी के ही एक नेता का गिरफ्तार होना पार्टी के लिए किरकिरी की एक और वजह बन सकता है। इससे पहले उन्नाव से बीजेपी विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर भी रेप के दोषी पाए गए थे, जिसे लेकर बीजेपी की काफी घेराबंदी हुई।

Related posts

पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली लाश

प्रैक्टिस के लिए जा रही महिला खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला, एक अरेस्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

अक्टूबर में डाक्टर की प्रेमिका से होने थी शादी..लेकिन जून में ही प्रेमिका के कहने पर हुई डाक्टर की जमकर पिटाई—जानें कारण