फरीदाबाद हरियाणा

पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश को छुड़ाया

फरीदाबाद,
उपचार के लिए लाए गए एक बदमाश को उनके साथी पुलिस पर फायरिंग करके छुड़वाकर ले गए। इस दौरान रेहड़ी पर चाय पी रहे एक युवक को गोली के छर्रे लगे। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, नीमका जेल में बंद झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा गाव निवासी कैदी विकास दलाल को नीमका जेल की पुलिस गार्द सोमवार सुबह 10 बजे उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर आई थी। विकास दलाल ने जेल प्रशासन को दांत में दर्द होने की बात कही थी। इसके चलते उसे उपचार के लिए लाया गया था। इस दौरान उसके साथियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी और विकास दलाल को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए।
पुलिस का कहना है कि बदमाश का एक साथी बाइक लेकर दशहरा ग्राउंड के गेट पर खड़ा हुआ था। गोली चलाने वाला बदमाश पैदल था। अचानक फायर करके ये कैदी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। विकास दलाल महाल गिरोह का बदमाश बताया जा रहा है। इसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। इस घटना में दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायर हुए। इस गोलीबारी में रेहड़ी पर चाय पी रहे इकबाल नाम का व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शर्मनाक : 33 साल की महिला टीचर ने 15 साल के छात्र से बनाए जबरन संबंध, गिरफ्तार

मानेसर बना पुलिस जिला, प्रदेश में पुलिस जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24

PG में लगी आग, हिसार की मुस्कान सहित 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk