राशिफल

10 नवम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपके लिए चीजें किसी तरह बेहतर हो सकती हैं। आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं, इससे आपको अंदरूनी खुशियां मिल सकती है। आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा धार्मिक स्थान या दान में भी दे सकते हैं। आप शिक्षा या काम के मामले में विदेशी यात्रा कर सकते हैं। कपल्स को अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है। कुँवारे लोगो को साथी की तलाश करने और शादी करने का निर्णय लेने की संभावना है।

वृष
आज, आप सुस्त महसूस कर सकते हैं, यह आपके काम करने के तरीके को प्रभावित करता है, आपकी योजनाओं को पूरा करने में कुछ देरी हो सकती है इसलिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। यह आपके पेशेवर और घरेलू जीवन में आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। आपको तेज़ ड्राइविंग से बचने की सलाह दी जाती है। कपल्स का ब्रेकअप हो सकता है। आपको नई नौकरी के मामले में निराशा हो सकती है।

मिथुन
आज आप अपने आसपास पोसेटिव एनर्जी महसूस कर सकते हैं। चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। किसी के साथ साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने की आपकी योजना बना सकते है। आज आप व्यवसाय के मामले में लंबी यात्रा की भी उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक विश्वास बनाएंगे, जो आपके घरेलू जीवन में खुशियां लाएगा।

कर्क
आज आप पर आपके इष्ट देव की कृपा हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के बाद कोई ऊंचा पद मिल सकता है। काम में आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। आप कुछ प्रभावशाली व्यक्ति से भी मिल सकते हैं, जो आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छी दिशा दे सकते हैं। आप घरेलू मामलो को बहुत आसानी से प्लान कर सकते है, जिससे घरेलू जीवन में खुशियां बढ़ सकती है।

सिंह
आज आप ऑफिस में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बॉस के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग हो सकती है, आपको प्रमोशन के मामले में कुछ नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पुराने स्वास्थ्य की परेशानियो को अब ठीक किया जा सकता है। आपको अपने काम के अच्छे रिजल्ट भी मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ पुराने झगड़े अब सुलझ सकता है। बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है।

कन्या
आज आपको बच्चों के भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है, आप उनके उच्च शिक्षा के लिए भी योजना बना सकते हैं। आप व्यवसाय के मामले में अच्छी खबर सुन सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आप खुद को अपडेट करने के बारे में सोच सकते हैं। आज दोस्तों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। कुछ जरुरी डिसीजन लेने से पहले अपने बड़ो की बात सुने।

तुला
आज आप निराशा महसूस कर सकते हैं, हो सकता है कि आप अपनी ज़िम्मेदारियाँ न उठा पाएँ। निवेश से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। आपको अपने हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। बुजुर्गों की सेहत आपको परेशान कर सकती है। आप अपने घर के पुनर्निर्माण की योजना बना सकते हैं; थोड़ी देर के लिए इस योजना को स्थगित करने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक
आज आप काम में व्यस्त हो सकते हैं, आपका नेटवर्क बढ़ाया जा सकता है और नेटवर्क की मदद से आपको व्यापार और काम के मामले में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साझेदारी में नया काम शुरू करने की संभावना है। आपको अपने व्यापार में कुछ लाभ मिल सकते हैं, जिससे आपका व्यापार भविष्य में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

धनु
आज बड़ो का आशीर्वाद आपकी मदद कर सकता है और आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है; यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। आप, व्यवसाय और घर के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खर्चे और बचत के बीच कुछ संतुलन रखे तो यह आपकी सेविंग्स को बढ़ावा दे सकता है।

मकर
आज कुछ असंतोष आपके मन में आ सकता है, आप आलसी और सुस्त महसूस कर सकते हैं, यह आपके प्रोजेक्ट की गति में देरी का कारण बन सकता है। लव बर्ड्स को सलाह दी जाती है कि वे शादी के मामले में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से बचें। नौकरी तलाशने वाले को इंटरव्यू में निराशा मिल सकती है। गणेश जी की पूजा से नौकरी की बाधा दूर होगी।

कुंभ
आज आपकी पॉजिटिव एनर्जी आपको आपको खुश रखेगी, आपको निवेश के मामले में कम लाभ मिल सकता है। आप अपने बॉस के साथ अच्छे रिलेशन बना सकते हैं। आपके प्रमोशन होने के उम्मीद है। समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। आप व्यवसाय से संबंधित कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई डिसीजन न ले।

मीन
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, आप परिवार या दोस्तों के साथ आनंद महसूस कर सकते हैं, आप आय के कुछ नए स्रोतों की उम्मीद कर सकते हैं, जो आपके आर्थिक स्थिति को बढ़ावा दे सकते हैं। आप बेकार के सामान पर अपने खर्च पर कंट्रोल कर सकते हैं। आप कुछ जरुरी चीजें खरीद सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर ज्यादा फर्क न पड़े।

Related posts

10 अक्टूबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

8 फरवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

1 मई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल