राशिफल

24 दिसम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के कार्य समय पर पूरे होंगे। अफसर सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। किसी मित्र से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।

वृष
रूके हुए काम पूरे होंगे। जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

24 दिसम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मिथुन
युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।

कर्क
आज किसी से विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

सिंह
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आपको अकस्मात लाभ हो सकता है। आमदनी के अवसर आएंगे। परिवार के लोगों से मुलाकात होगी। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। दिन भर खुश रहेंगे। खर्च ज्यादा होगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।

तुला
आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे।

वृश्चिक
आज किसी की कुटिलता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

धनु
बिना वजह की विवाद का सामना कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल कुछ दिक्कत भरा रहेगा। ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।

मकर
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

कुंभ
आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किसी कार्य काे न टालें। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

मीन
देर रात तक कार्य करने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्यसे मतभेद हो सकते हैं। आपको तनाव होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नुकसान होने की आशंका है। माता-पिता की सेवा करें।

Related posts

राशिफल 22 मई 2018: जानिए मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

18 जुलाई 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

20 जून 2021 : जानें रविवार का राशिफल