हिसार

स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय में 5 दिवसीय विशिष्ट यज्ञ का समापन

कन्या गुरुकुल घिराय में आयोजित किया गया 5 दिवसीय विशिष्ट यज्ञ एवं वैदिक सत्संग

हिसार,
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक विशिष्ट यज्ञ का आयोजन किया गया जिसका समापन 1 जनवरी को हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा मिथिलेस शास्त्री एवं इन्द्र देव शास्त्री रिटायर्ड प्रिंसिपल आरोही स्कूल घिराय रहे जिन्होंने विधिवत रूप से यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी ईश आर्य, योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार, रिटायर्ड चीफ टूरिज्म भगवान दास, सत्र न्यायाधीश अंबाला कृष्णकांत के पिता भगत देव राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा यज्ञ में अनेक विवाहित जोड़ों ने यजमान के रूप में भाग लिया। भगत देवराज ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया।
गुरुकुल प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि यज्ञ का आयोजन 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन 9:15 बजे से तथा दोपहर बाद 3:15 बजे तक किया गया। 31 दिसंबर को रात्रि 8 से 12 बजे वैदिक सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यज्ञ आदि श्रेष्ठ कर्म हम परमात्मा को अर्पित करते हैं। सर्व व्यापक परमात्मा की हम सच्चे मन से उपासना करते हैं। सच्चे उपासक को परमात्मा मित्र के समान प्रेम करते हैं और ऐसे भक्त को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए यज्ञ जैसे श्रेष्ठ कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी से इस पवित्र कार्य में सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह किया। यज्ञ के आयोजन में गुरुकुल के संरक्षक भक्त देवराज, प्रधान सत्यवान सिंधु, उपप्रधान भगवान दास, कोषाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, सचिव सुभाष चंद आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

विकलांग अधिकार मंच ने प्रदर्शन करके फूंका पुतला, डिप्टी सीएम पर वादा पूरा न करने का आरोप

घर लौटते समय बस परिचालक की दर्दनाक मौत, रोडवेज डिपो में फैली शोक की लहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : रविवार को फूटा कोरोना बम, एक दिन में 96 मरीज मिलने से चिंता बढ़ी