हिसार

आदमपुर : बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की पीटा, जान से मारने की दी धमकी

आदमपुर,
बाइक की चाबी न देने पर बेटे ने अपनी मां को ना केवल बुरी तरह से पीटा बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत आदमपुर पुलिस को दी गई है। चबरवाल निवासी माया देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे राहुल ने उससे बाइक की चाबी मांगी। मेरे मना करने पर वह हिंसक हो गया।

उसने बाइक को तोड़ने की कोशिश की। रोकने की कोशिश करने पर उसने मेरी लातों व थप्पड़ों से पीटना आरंभ कर दिया। शोर सुनकर उसका छोटा बेटा अभिषेक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस दौरान राहुल का दोस्त संजय गुज्जर भी मौके पर आ पहुंचा। उसने बिना कुछ पूछताछ के मेरे व मेरे छोटे बेटे अभिषेक के साथ मारपीट की। इस दौरान भीड एकत्रित हो जाने पर राहुल और संजय गुज्जर से उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से चलते बने।

आदमपुर पुलिस ने पीड़िता मायादेवी की शिकायत पर आरोपी बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

मंडल आयुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रवीण सलेमगढ़ हत्याकांड में 62 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आदमपुर : सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk