पंजाब

पंजाब में 5वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने के बाद हरियाणा में जागी आश

चंडीगढ़,
पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। यहां गुरुवार यानी 7 दिसंबर से 5वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि फैसला सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक तय किया गया है।

पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा में भी 5वीं से आगे स्कूल खुलने की आश जागी है। यहां मार्च से स्कूल बंद है। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 1 बजे तक खोले जा रहे हैं। बता दें, हरियाणा की प्राइवेट स्कूल यूनियन पहले ही सरकार से स्कूलों को खोलने की मांग कर चुकी है। ऐसे में पंजाब में स्कूल खुलने और वैक्सीन आने के कारण माना जा सकता है कि लोहड़ी के बाद सरकार प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Related posts

युवाओं के लिए पंजाब सरकार का तोहफा, 25 से 33 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवायेगी सरकार

12वीं के स्टूडेंट्स को मिलेंगे स्मार्टफोन, शिक्षा विभाग के पास पहुंचे 50 हजार स्मार्टफोन

कैप्टन पर हाईकमान का एक्शन, CM की कुर्सी पर खतरा, कैप्टन ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk