राशिफल

20 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृष
नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कर्क
मन परेशान रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।

सिंह
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मनोभाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। थोड़े से विरोध के बावजूद भी अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
वाणी में मधुरता रहेगी। म‍ित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें।

तुला
परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक
उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम के योग हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु
पैतृक संपत्‍त‍ि से लाभ होगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। संतान को कष्ट रहेगा।

मकर
वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेगे। सुखद समाचार म‍िल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ
उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। तनाव से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार की समस्याओं का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। म‍ित्रों के सहयोग से कार्य बनेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

Related posts

3 October 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों के जातको को मिलेगा लाभ का मौका, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

21 December 2023 Ka Rashifal : आज 3 रा​शि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 जून 2020 : जानें शनिवार का राशिफल