राशिफल

17 फरवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात का कारोबार लाभप्रद रहेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष
मन में प्रसन्नता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कर्क
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत भी रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह
मन अशान्त रहेगा, परन्तु परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या
संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति भी होगी। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

तुला
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। पारिवारिक समस्याएँ परेशान कर सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

धनु
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मकर
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
मन शान्त रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन
संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव एवं यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं।

Related posts

23 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 अप्रैल 2022: जानें शनिवार का राशिफल

29 November 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk