राशिफल

20 मार्च 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष
मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन
मन परेशान रहेगा। संयत रहें।क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों के सहयोग से नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।

कर्क
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा।व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।

सिंह
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या
मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

वृश्चिक
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

धनु
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आशातीत परिणाम मिलेंगे।

मकर
वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा।

कुंभ
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। फिर भी व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मीन
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

Related posts

30 September 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी का शुभ राजयोग, मेष और वृष का मान सम्मान बढ़ेगा, कर्क को कोर्ट केस में मिलेगी जीत, सिंह और मकर का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 जनवरी 2021ः जानें शुक्रवार का राशिफल

20 जून 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल