हिसार

हिसार में 24 साल की युवती मिली मृत, पैरों पर चोट के निशान

हिसार,
सेक्टर 14 के पास बनी झुग्गियों में 24 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व DSP अभिमन्यु लोहान मौके पर पहुंचे। मृतक लड़की की हाथ-पैरों पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

बताया गया है कि युवती का मोरी गेट के रहने वाले एक लड़के से अफेयर था। वह उसके पास अक्सर आता-जाता रहता था। इसी बात को लेकर करीब 10- 15 दिन पहले इनका आपस में झगड़ा भी हुआ था। उसके बाद उसकी मां अपने मायके यूपी चली गई थी। बीती देर शाम युवक का भांजा और एक लड़की युवती से मिलने के लिए झोपड़ी में आई थी। उसी दौरान युवती गद्दे पर मृत पड़ी हुई थी। उसके पैरों पर चोट के निशान थे।

उन्होंने इसकी सूचना मृतका की दादी को दी। जिसके बाद उसने युवती की मां को उसकी मौत के बारे में बताया। सारी रात उन्होंने यह बात किसी से नहीं बताई। बुधवार सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

भाजपा ने हरियाणा को दबाया कर्ज के बोझ तले-कुलदीप बिश्नोई

सोनाली फौगाट मामले की सुनवाई 3 जुलाई को

आदमपुर : मेडिकल ऑफिसर हुई कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk