हिसार

क्रांति चौक पर दुकान के आगे से बाइक चोरी


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
क्रांति चौक पर फ्रुट की दुकान के आगे से दुकानदार का बाइक चोरी हो गया। घटना 26 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे की है। आदमपुर पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह क्रांति चौक पर फ्रुट की दुकान करता है। दोपहर करीब 2 बजे घर से खाना खाकर दुकान पर वापिस आया और बाइक को दुकान के आगे लॉक करके खड़ा कर दिया। इसी दौरान कुछ काम के लिए वह दुकान के अंदर गया। बाद में बाहर आकर देखा तो उसका बाइक गायब था।

इस पर उसने आस—पड़ोस में बाइक के बारे में पूछताछ की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आदमपुर पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर चोर की तलाश आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

मलोट व अलवर की घटनाएं स्वच्छ लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : बार

नाबालिगा को भगाने की आरोपी भेजी जेल

Jeewan Aadhar Editor Desk

भ्रष्टाचार की सीडी बनी नेताजी की टिकट की राह में रोड़ा,टिकट देकर हमलावर से बचाव की मुद्रा में आ सकती भाजपा

Jeewan Aadhar Editor Desk