हिसार

आदमपुर : परिवार सोता रहा चोरों ने 54 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
25 अगस्त की रात एक परिवार अपने घर में सोता रहा और चोरों ने उनका पूरा खंगालकर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना गांव किशनगढ़ की है। आदमपुर पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में किशनगढ़ निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह 25 अगस्त को अपनी बेटी और देवर के बेटे के साथ घर पर सोई हुई थी। रात करीब 2/3 बजे उसके घर पर अज्ञात चोर घुसे और एक तोला सोना, 54 हजार रुपए की नगदी व 2 मोबाइल चुराकर ले गए।

सुबह 4 बजे जब वह उठी तो घर का समान बिखरा देख उसने बच्चों को उठाया और आस—पड़ोस में इसकी जानकारी दी। वहीं आदमपुर पुलिस ने सावित्री देवी की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

अब नीजि बस संचालकों ने दी चक्काजाम करने की धमकी

प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कोविड टीकाकरण का आयोजन, 285 को दी टीके की डोज

सभी व्यापारी एकजुट, एसडीएम से मुआवजे के साथ जलनिकासी के स्थाई प्रबंध की हुई मांग—सतपाल भांभू

Jeewan Aadhar Editor Desk