हिसार

हिसार स्कूल की बस नैनीताल में खाई में गिरी, 6 की मौत, मरने वालों में मनमीत, संगीता, पुष्पा व ज्योति की हुई पहचान

नैनीताल,
नैनीताल में एक बड़ी बस दुर्घटना हुई है। 33 लोगों से भरी बस एक गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें से 27 घायलों को निकाल लिया गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल रोड पर ये हादसा पेश आया। जख्मियों को रेस्क्यू करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी हुए लोगों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में करीब 12 वर्ष के एक किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है। यात्रियों के अनुसार, बस में 32 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में चार शवों की पहचान हुई है। दो शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस 32 बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविवार रात पर्यटक वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी रोड पर उनकी बस नलिनी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बीच बस सवार कई यात्री छटक कर बाहर भी जा गिरे।

अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है-

1.सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष न्योली कलां
2.पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26
3.मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष
4.मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष
5.कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष
6.इशिता उम्र 5 वर्ष
7.विनीता उम्र 28 वर्ष
8.सोनिया उम्र 26 वर्ष
9.अमरजीत उम्र 31 वर्ष
10.रोमिला उम्र 59 वर्ष
11.गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष
12.प्रियंका उम्र 32 वर्ष
13.सुनीता उम्र 34 वर्ष
14.अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
15.शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
16.कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
17.अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
18.उर्मिला उम्र 35 वर्ष
19.रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
20.करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष।

Related posts

सोनाली फौगाट : जमानत जारी रहेगी या होगी रद्द—फैसला 24 सितम्बर को

Jeewan Aadhar Editor Desk

शोक समाचार : मुकेश कुमार गोयल सिवानी वाले का आकस्मिक निधन

नहर में पानी..जलघर के टैंक भी लबालब..लेकिन फिर भी शाहपुर ग्रामीणों के हलक सूखे