हिसार

आदमपुर में पुलिस टीम से हाथापाई, बंधक बनाने का प्रयास, गाड़ी की चाबी निकाली

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव लाडवी में पुलिस टीम से महिलाओं और कुछ युवकों ने मारपीट कर बंधक बनाने का प्रयास किया। आदमपुर पुलिस ने हिसार तैनात एसआई सतबीर सिंह की शिकायत पर 7 युवकों को नामजद करते हुए अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव लाडवी में अनिल पुत्र दलीप सिंह चिट्टा बेचना का काम करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस गांव में पहुंची तो उनके हाथ में पाॅलिथीन था। पुलिस को देखकर वो भागकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस गया। पुलिस उसके पीछे घर में घुसी तो 8-10 युवक और 4-5 महिलाएं भी घर में आ गई। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही आरोपी अनिल को पकड़ा तो महिलाओं और उन युवकों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करनी आरंभ कर दी। इसका फायदा उठाकर अनिल मौके से फरार हो गया। अनिल के भागते ही युवकों और महिलाओं ने पुलिस टीम के आगे दरवाजा बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी।

बाद में पुलिस टीम दीवार फांद कर घर से बाहर निकली तो महिलाओं और युवकों ने पुलिस की गाड़ी की चाबी निकाल ली। पुलिस टीम ने इस दौरान महिलाओं से चाबी मांगी तो वो गाली-ग्लौच करने लगी। इस दौरान काफी तदाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गाड़ी की चाबी मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपियों के नाम पूछे। इसके बाद पुलिस टीम ने आदमपुर थाने में आकर सन्नी पुत्र महीपाल, मुकेश-मनजीत पुत्र दलीप, दलीप-भजनलाल पुत्र दौलतराम व संजय पुत्र टेकचंद को नामजद करते हुए अज्ञात महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

रेप मामले में आया मोड़, आरोपी की पत्नी से पीड़िता के परिवार ने मांगे 25 लाख रुपए, पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नारनौंद अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान