हिसार

आदमपुर की बोगा मंडी से महिला लापता


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर की बोगा मंडी से एक महिला संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। लापता महिला की सासु ने बताया कि महिला का पति नशा का आदि था। उसे नशामुक्ति केंद्र में दाखिल करवा रखा है। पीछे से उसके बेटे की पत्नी अचानक घर से लापता हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में मूर्ति देवी अग्रवाल ने बताया कि उसके बेटे को पिछले कुछ समय से नशामुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए दाखिल करवाया हुआ है। घर में वो और उसके बेटे की बहु ही रहती है। 11 अक्टूबर को खाना खाकर दोनों सास—बहु साथ सोई थी। 12 अक्टूबर को सुबह देखा तो उसकी पुत्रवधु घर से गायब थी।

बाद में घर में लगे कैमरों में चैक किया तो पता चला कि उसकी पुत्रवधु सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह घर में वापिस नहीं आई। इसके बाद उसने अपने आस—पड़ोस व रिश्तेदारी में उसकी खोज की। यहां पर ​कहीं कुछ पता नहीं चलने पर उसके मायके पर पता किया तो वह वहां भी नहीं गई। आदमपुर पुलिस ने मूर्ति देवी अग्रवाल की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

भाजपा सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में बौखलाहट : गायत्री

बिजली रहित ढ़ाणियों को अनुदान राशि पर उपलब्ध होगा सोलर घरेलू लाइटिंग : एडीसी

गुजविप्रौवि के आठ विद्यार्थियों का रुद्रपुर स्थित हुतामाकी पीपीएल में इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन

Jeewan Aadhar Editor Desk