हिसार

भाजपा सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में बौखलाहट : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की दिन-प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में भारी बौखलाहट है। इसी बौखलाहट में विपक्षी पार्टियां आए दिन केन्द्र व प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का बहाना ढूंढ़ती रहती है लेकिन इसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ती है।

एक बयान में गायत्री देवी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालने के बाद देश के विकास को नई गति मिली है। दोनों सरकारों ने देश की जनता के हित में अनेक ऐसी योजनाएं शुरू की है, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है और जनता इन योजनाओं से सीधी लाभांवित हो रही है। विपक्ष को केवल इस बात का दुख है कि ये योजनाएं शुरू होने से और जनता को लाभ मिलने से विपक्षियों का जनाधार समाप्ति की ओर है क्योंकि जिस ढंग से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार से पारदर्शीपूर्ण नीतियां लागू की है, उससे भ्रष्टाचार तो समाप्त हुआ ही है, बड़े पैमाने पर किया जा रहा गड़बड़झाला भी समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जनधन, उज्जवला, आयुष, 2022 तक सबको मकान देने सहित अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे आम जनता को सीधा फायदा हुआ है।

गायत्री देवी ने कहा कि केन्द्र सरकार के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सराहनीय काम कर रही है। प्रदेश सरकार के कार्यों के आगे विपक्ष की बोलती बंद है और विपक्ष के लोग आए दिन सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढते रहते हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार करारा जवाब देते हुए लगातार आगे बढ़ रही है क्योंकि प्रदेश की जनता सरकार के समर्थन में है।

कांग्रेस व इनेलो की राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है और वह कभी इन पार्टियों के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों सहित हर योजना में चल रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और जनता को पारदर्शी प्रशासन दिया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को सलाह दी कि वे जनहित के कार्यों में रोड़ा अटकाने की बजाय सरकार का साथ दें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कुलदीप बिश्नोई की टीआरपी बढ़ाने आये मुख्यमंत्री: इनेलो

जज की गाड़ी का कटा चालान, सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

2 डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस, 15 को चेतावनी देकर छोड़ा।

Jeewan Aadhar Editor Desk