हिसार

आदमपुर : दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, 4 गंभीर

आदमपुर,
आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गांव कोहली में बोलेरो की अज्ञात वाहन से टक्कर में जहां तीन बारातियों की मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद सभी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन बारातियों को मृत घोषित कर दिया वहीं चार की हालत गंभीर होने के चलते स्वजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए।

जानकारी के अनुसार गांव काबरेल निवासी देवीलाल के बेटे देवेंद्र की अग्रोहा में शादी थी। गांव काबरेल में बोलेरो में सवार होकर सात लोग शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे। रात को जब वे वापस गांव काबरेल लौट रहे थे तो आदमपुर से पहले गांव कोहली से निकलते ही बोलेरो की अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में गांव काबरेल निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम, सूर्या और संदीप उर्फ धोलू की मौत हो गई। संदीप चूलि का निवासी था और पिछले कई सालों से अपने ननिहाल गांव काबरेल ही रह रहा था। इनके अलावा गांव काबरेल निवासी बोलेरो चालक प्रवीण जांगड़ा, धर्मपाल, राजेन्द्र बाल्मीकि, राजमल उर्फ राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है। एक साथ तीन मौत होने का समाचार गांव में मिला तो काबरेल में मातम पसर गया। शादी की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई।

Related posts

सद्गुरु सिर्फ बिछड़ी हुई आत्माओं को प्रभु से मिलाता है: बलकार निरंकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मिशेज इंडिया फेस व मिशेज हरियाणा पूजा अलहान बनी एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की हरियाणा ब्रांड एंबेसडर

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में कोरोना ने पसारे पांव, 11 पॉजिटिव केस मिले, 20 से 50 साल के बीच लोगों में कोरोना मिलना चिंताजन

Jeewan Aadhar Editor Desk