हिसार

आदमपुर : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कटा आदमपुर में केक, कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

आदमपुर,
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का 54 वाँ जन्मदिवस आदमपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बेनीवाल के कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के करिश्माई व संघर्षशील नेता है ।आपने अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल दिया। ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करने व कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश पर बल देकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सामाजिक समानता पर आधारित है।उनका सचमुच मानना है कि राजनीति का मतलब सत्ता का लाभ उठाना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना और उनकी स्थिति में सुधार करना है। उन्हें लोगों के साथ रहना और उनके साथ घुलना-मिलना पसंद है।अपनी दो राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्राओं के माध्यम से उन्होंने देश में राजनीतिक चेतना पैदा की है जिसका परिणाम इस लोकसभा चुनाव में देखने को मिला।

राहुल ही इस देश को मजबूत बना सकते हैं। गांधी की शिक्षा- दीक्षा दुनिया के नामी गिरामी शिक्षा संस्थानों में हुई है, उनकी योग्यता का लाभ देश को मिलना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणवीर शर्मा उर्फ कालू, सुखवीर डूडी, सतपाल भाम्बू एडवोकेट, बलराम कासनिया, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण बेनिवाल, महेंद्र भादू, देवीलाल कस्वां, रितेश झाझड़िया, संजय ज्याणी, अनूप बंसल, पमायाराम, रामकुमार काकड, मास्टर केसराज, प्रिंस ब्रेन, सुरेंद्र ग्रोवर, किरपाराम भादू, सरदार गगनदीप, गोल्डी, दिलावर सिंह, राहुल गोयल व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

क्षमा मांगने वाला व्यक्ति कमजोर नहीं होता स्वामी विजयानंद महाराज

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर शबद कीर्तन

छोटे व्यापारियों को व्यापार लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज रहित लोन दे सरकार : गर्ग