राशिफल

31 July 2024 Ka Rashifal : आज कृष्ण पक्ष एकादशी पर 8 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ भाग्यशाली रहने वाला है। लग्न से धन भाव में बन रहे गुरु, चंद्रमा और मंगल की युति आज आपको धन लाभ देगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। लव मेट्स के लिए लव मैरिज करने के लिए अच्छा दिन है। लव-मेट के घर वाले स्वयं ही मान जाएंगे।
धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रोजगार की तलाश के लिए आज घर से उत्तर दिशा में जाना बेहतर सिद्ध होगा। यदि आप इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा।

वृष
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्त करने का है। आज आपके लग्न में गुरु-चंद्र-मंगल की युति गजकेसरी योग बना रहे है। जिससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें उच्च पद मिल सकते हैं। आपके लिए आज का दिन विशेष रूप से ज्ञान प्रदर्शन करने का है।
जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, आज का दिन उनके लिए बेहतरीन सिद्ध होने वाला है। यदि आप हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए उन्नति करने का है। यदि आप अपना व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो आज आप निर्णय लेकर काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ होने वाला है। आज आपकी राशि के स्वामी बुध का ही दिन है। आपके लग्न के अनुसार12 वें भाव में बन रहे मंगल-चंद्र-गुरु की युति और आपको दूसरे भाव में बन रहे शुक्र-सूर्य की युति आपके लिए विशेष शुभ है।
जो लोग विदेश जाने की इच्छा कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों को विशेष रूप से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। शाम होते परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सच्चे प्यार की तलाश कर रहे युवाओं को आज जीवनसाथी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन विशेष शुभ नही है। विदेश में रोजगार करने की इच्छा वाले युवाओं को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुक्र-सूर्य की युति लेकर आया है। आज आपके लग्नेश आय भाव में है, जो आपको धन की प्राप्ति करवाएंगे। आपके आय भाव में गुरु-चंद्र की युति बन रहे है। जो आपके रुके हुए धन को पुनः प्राप्त करवा सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन अचानक लाभ प्राप्त करने का है। धैर्य रखें, आपकी वाणी लोगों को आकर्षित कर रहे है। घर का माहौल भी खुशनुमा बना हुआ है।
परिवार में आपसे सब संतुष्ट हैं। शाम होते जीवन साथी से विवाद हो सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। संघर्ष के बाद सफलता न मिलाना मन को निराश कर सकता है। रोजगार में वृद्धि के लिए लोगों से मिलना जारी रखें। आज के दिन पराक्रम में वृद्धि होने का योग है। किसी उच्च अधिकारी से संबंध बनने का योग है। युवाओं को उन्नति प्राप्त होगी।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए लगातार सूर्य अपने लग्न से 12वें घर में गोचर कर रहे हैं। आपको विदेश जाने की बेचैनी पैदा हो सकती है। विदेश जाने से आपको सफलता मिल सकती है। आपके लग्न में बुध का आना कुछ अच्छा होने का संकेत दे रहा है। बुध आपको बोलने की अच्छी कला दे रहे हैं। जिससे आपका जीवनसाथी आपसे हमेशा खुश रहता है।
आपके धन भाव में केतु की स्थिति, धन प्राप्ति के संकेत दे रहे है। आपके दशम भाव में मंगल-गुरु-चंद्र की युति बन रहे है, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।जिन युवाओं के जीवनसाथी से संबंध खराब चल रहे थे उनमें सुधार आने की संभावना है। प्रेमी युवाओं के लिए आज का दिन रोमांस भरा रहेगा।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज भाग्य भाव में गज केसरी योग विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। आज आपको रुके हुए काम पूरे होते दिखाई देंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। लग्न के अनुसार 11वें भाव में शुक्र-सूर्य की युति धन हानि का संकेत कर रहे है। लेनदेन में सावधानी बरतें।
शाम होते जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। कोशिश करें शाम का खाना साथ में खाएं। शत्रु पक्ष पर आज आप विजय प्राप्त करेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज विदेश में रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने के लिए समय अनुकूल है।

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज लग्न के स्वामी दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिए सफलता प्राप्ति के लिए अनुकूल समय है। ऑफिस में चल रहे विवाद शांत होंगे। यदि विवाद किसी स्त्री से है, तो सावधान रहें। बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। आपके द्वारा लिए निर्णय आपको उन्नति प्रदान करेंगे।
खान-पान का विषय ध्यान रखें। शाम होते पेट में किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। शत्रुओं पर आप भारी बने रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज उत्तम दिन है जो लोग अपना व्यापार-व्यवसाय करना चाहते हैं उनके लिए लिक्विड पेट्रोलियम एवं अन्न से जुड़े व्यापार करने के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्तम भाव में बन रही ग्रहों की युति बेहद खास होने वाली है। आपके सप्तम भाव में मंगल गुरु चंद्र की युति से गज केसरी योग बन रहा है। जिसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आज आपका जीवन साथी भी किसी ऊंची उपलब्धि को प्राप्त कर सकता है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। शत्रुओं से घबराने की जरूरत नहीं है।
आपकी वाणी का प्रभाव सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। अनजान लोग भी आपका साथ देंगे। आज के दिन कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। घर में नया वाहन लाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ सिद्ध होगा।

धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला समय लेकर आया है। आज आपको मेहनत के अनुसार फल नही मिलेगा। अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज उन्नति प्राप्त होने की संभावना बनेगी। यदि आप प्राइवेट जॉब में है, तो ऑफिस में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। सावधान रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी हो सकता है। पीठ पीछे बात करने वालों से सावधान रहें। बिजली का कोई उपकरण खराब हो सकता है। मोबाइल गुम हो सकता है। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। संतान की कामना कर रहे दंपतियों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। यदि आपको पेट में गैस इत्यादि की समस्या है, तो शाम होते सर दर्द होने की संभावना बनेगी। खानपान का ध्यान रखें। रोजगार के तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य है

मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके किए गए कार्यों से समाज में आपकी पहचान बनेगी। आपके किए हुए कार्य लोगों को दिखाई देंगे। आपकी योजनाएं सफ़ल होती नजर आएंगी। आपकी पीठ पीछे आपकी चुगली करने वाले लोग सामने आएंगे। शाम होते जीवन साथी से विवाद हो सकता है।
परिवार में कोई पूजा पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की तरफ से उन्नति के समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुभ समय है। भाग्य भाव में मंगल चन्द्र और गुरु की युति आपको उन्नति देने वाली है। किसी उच्च अधिकारी से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति की तरफ लेकर जाने वाला है। आप अपने आलस्य को छोड़कर घर से निकलें। लोगों से मिले से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। पार्टनरशिप में यदि कोई कार्य करेंगे तो आपको अधिक सफलताओं प्राप्त होंगी। आयु में किसी बड़े व्यक्ति से पार्टनरशिप करें। जीवनसाथी की मधुर वाणी आपके मन को प्रसन्न कर देगी। शाम का समय रोमांटिक मूड में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बन सकता है। लवमेट्स आज किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
जो विद्यार्थी विद्या के क्षेत्र में लगातार संघर्ष कर रहे थे, अब उन्हें सफलता मिलने का समय आ गया है। आज आपको पहले किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर में शांति बनाए रखें। क्रोध पर काबू रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय मिला-जुला सिद्ध होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है।

मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज दिन की शुरुआत गुरु जी से भेंट करके करें। गुरु रूप में माता-पिता के चरण स्पर्श करके भी आप दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आज घर में सुख समृद्धि के साधन आने का योग बनेगा। आज आपके पराक्रम में विशेष वृद्धि होने का योग है। गुरु-चंद्र की युति से तृतीय भाव में गज-केसरी योग बन रहा है। आपके भाई बहनों से लेकर आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
जीवन साथी को शाम होते कोई शारीरिक एलर्जी परेशान कर सकती है। यदि आपको आंखों में कोई परेशानी चल रही थी, तो उसके लिए डॉक्टर से जरूर मिले अन्यथा हानि हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

Related posts

राशिफल: 10 दिसंबर रविवार

28 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

5 फरवरी 2022 : जानें शनिवार का राशिफल