राशिफल

12 August 2024 Ka Rashifal : आज सावन का चौथा सोमवार, विशाखा नक्षत्र के साथ बने ब्रह्म योग में 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने काम पर फोकस करें। करियर में उन्नति के नए मौकों पर नजर रखें। आज घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृष
आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। आज आप नए स्टार्ट-अप की शुरुआत कर सकते हैं। आपको हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आएगी।

मिथुन
आज मिथुन राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। हालांकि, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। नए चैलेंजिंग टास्क मिलेंगे। जिससे ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क
आज कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। कुछ जातकों को करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती है, लेकिन परिस्थितियां जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।

सिंह
आज सिंह राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के सपोर्ट से अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान मेडिकल किट अपने साथ रखें।

कन्या
आज कन्या राशि वालों को करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सावधानी से लेने होंगे। इससे करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। अगर आपको कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो इस बारे में पेरेंट्स से डिस्कस करें। आज परिजनों के सहयोग से आपके हर कार्य सफल होंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई काम न करें।

तुला
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। जीवनसाथी से सोच मैच नहीं होगी, जिससे तकरार संभव है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन बेहद लक्की रहेगा। रिश्तेदारों से गुड न्यूज मिलेगी। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर ग्रोथ के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।

धनु
धनु राशि वाले आज किसी से व्यर्थ में न उलझें। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज आपके कार्यों में सकारात्मक बदलाव होंगे। करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में खूब धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मकर
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए काफी चैलेंजिंग होगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपके डेली रूटीन में कई बदलाव होंगे। लाइफस्टाइल पहले से बेहतर होगी।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के जीवन में आज कई चुनौतियां आएंगी। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बिजनेस से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौलरहेगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे।

मीन
आज मीन राशि वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी चल पड़ेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। हालांकि, पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी।

Related posts

05 June 2023: वृष, कर्क, मकर राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान, सभी राशियों का जानें राशिफल

21 मार्च 2021 : जानें रविवार का राशिफल

6 दिसम्बर 2020: जानें रविवार का राशिफल