राशिफल

30 August 2024 Ka Rashifal : आज शुक्र देव की विशेष कृपा से 4 राशियों की होगी बल्ले—बल्ले, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
व्यापार में कोई सफलता मिलेगी। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। राजनीतिक अभियान के कमान आपको मिल सकती है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी में अधीनस्थ से तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। बौद्धिक कार्यों में लोगों को अपने सहयोगियों से विशेष सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण अभियान अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। माता से कोई अत्यंत शुभ समाचार मिलेगा। समाज में आपके उज्ज्वल चरित्र की प्रशंसा एवं चर्चा होगी। लोग आपसे निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी।

वृष
अकारण माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन संबंधी क्रिय विक्रय में बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा में कमी आ सकती है। घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर चोरी होने के योग हैं। व्यर्थ वाद से बचें, अन्यथा बात अधिक बढ़ने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में किसी सरकारी विभाग के कारण विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के क्रोध के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्ट कारक हो सकता है।

मिथुन
आप किसी विपरीत लिंग साथी संग पर्यटक स्थल की सैर करेंगे। घर परिवार में भोग विलास सामग्री में खरीद कर लायेंगे। व्यापार में कठिन परिश्रम के अनुपात में धन कम मिलेगा। नौकरी में आप पर कोई सूझबूझ झूठा आरोप लगाकर महत्वपूर्ण पद से हटवा सकता है। शत्रु पक्ष की ओर से आवश्यक सावधानी रखें। अन्य कार्यों को शुरू करने से पहले उसके लाभ हानि का विचार अवश्य करें। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ेगा। व्यापार में पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। अन्यथा अकारण विघ्न आ सकता है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ करने के कारण शारीरिक कमजोरी का आभास होगा।

कर्क
शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध से भाग दौड़ करने भी आवश्यकता रहेगी। इष्ट मित्र के साथ मिलकर कार्य करना लाभदायक रहेगा। अपने बुद्धि एवं विवेक से निर्णय ले। किसी के बहकावे में न आएं। लघु यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। संगीत नृत्य ,कला आदि में रुचि बढ़ सकती हैं। संपत्ति को लेकर कोर्ट कचहरी में चल रहा विवाद सुलझ सकता है। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय संघर्ष युक्त रहेगा। अध्ययन के प्रति मन में अभिरुचि बढ़ सकती है। इधर-उधर की बातों से मन को विचलित न होने दें। पढ़ाई में मन लगाने का पूरा प्रयास करें धार्मिक कार्य में मन लगा रहेगा। इष्ट मित्रों के प्रति विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अधिक अनुकूल रहेगा। घुटनों संबंधी समस्या कुछ तकलीफ दे सकती हैं।

सिंह
कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है। उद्योग धंधे की योजना अमल में आएगी। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर बड़ी सफलता मिलेगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी से किसी को कटु वचन न कहें। जो भी कहे सोच विचार कर कहें। नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। व्यापार में किसी साझेदार से सोच विचार कर बात करें। वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। इष्ट मित्रों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। खाद्य सामग्री के व्यवहार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।
माता-पिता के खराब स्वास्थ्य की कुछ चिंता बनी रहेगी।

कन्या
कोई महत्वपूर्ण अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को जिम्मेदारी मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन में सुकून अनुभव करेंगे। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार से संबंधित समाचार मिलेगा। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से अकारण परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव उत्पन्न होगा। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए अपने सामाजिक दायत्व का भली भांति निर्वहन करें। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। शत्रु पक्ष की ओर से कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना रहेगी। अपने खान-पान की प्रति विशेष सावधानी बरतें।

तुला
शासन सत्ता में बैठे लोगो सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य लोगों को पदोन्नति मिलेगी। वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। किसी उद्योग के योजना के लिए अपेक्षित सहयोग आपको मिल जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता एवं सम्मान मिलेगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापारिक वर्ग की समस्या कुछ कम होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। भूमि, भवन आदि खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। किसी अन्य के कहने में न आए। विवेक से काम लें, अन्यथा कोई कार्य बनते— बनते बिगड़ जाएगा। आप अपने चिकित्सक से निरीक्षण परीक्षण के उपरांत यात्रा पर जाएं।

वृश्चिक
किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। दलाली, दबंगई ,खेलकूद से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। नाना नानी, दादा दादी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में आपके कुशल नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरी में बॉस का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा कोर्ट कचहरी के माध्यम से दूर होगी। वकालत के कार्य से जुड़े लोगों को अपने बौद्धिक कौशल पर गर्व होगा। उनका अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा। व्यापार का विस्तार होगा। स्वस्थ रहने के लिए आपको पौष्टिक आहार एवं सकारात्मक विचार के साथ योग, ध्यान करना होगा।

धनु
कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके खिलाफ निर्णय हो सकता है। अतः आप ठीक से पैरवी करें। परिवार में कठोर करने का प्रयोग न करें। कार्य क्षेत्र में सरकारी विभाग द्वारा विघ्न उत्पन्न किया जा सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में कड़े परिश्रम के बावजूद अपेक्षित आय न होने से मन खिन्न रहेगा। उद्योग धंधे में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें, अन्यथा बड़ा धोखा हो सकता है। राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। अतः सावधानियां बरतें। शराब पीकर उत्पाद मचाने से जेल की हवा खानी पड़ सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बहुत से डांट फटकार पड़ेगी। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

मकर
राजनीति में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी मुकदमे में जीत हासिल होगी। परिवार में उन्नति के साथ लाभ होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त रणनीति में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण के कार्य में लगे लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता एवं पुरस्कार मिलने के योग हैं। नाना पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल के भ्रमण हेतु जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुरानी सभी समस्याएं सुलझेंगे तथा सफलता के नए मार्ग की प्रबल संभावना है। पेट संबंधित समस्या से बचने हेतु आपको अपने खान-पान पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ
आपको किसी जोखिम पूर्ण कार्य को करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। भवन निर्माण के कार्य में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। राजनीति में आपको किसी महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में किसी अधूरे कार्य के संपन्न होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्तता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ा परेशान करना पड़ेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी सरकारी योजना में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक एवं कमजोरी का अनुभव होगा।

मीन
किसी मेहतपुर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। राजनीति में उच्च पद मिलने के योग है। व्यापार में आपकी लगन एवं सूझबूझ से अच्छा लाभ एवं उन्नति होने का योग है। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र बेहद सहयोगी सिद्ध होगा। भूमि के क्रय विक्रय से संबंधित कार्य में लगे लोगों को व्यर्थ विघ्न एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को बहुत से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त होगा। मौसम संबंधी सर्दी, जुकाम, बुखार आदि होने पर तुरंत उपचार कराएं।

Related posts

11 अक्टूबर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

17 जून 2023: अमावस्या पर मेष, वृषभ, मिथुन संभलकर रहें, कर्क को प्रमोशन मिलेगा, सिंह, कन्या को लाभ होगा

13 जनवरी 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल