राशिफल

1 September 2024 Ka Rashifal : आज सूर्यदेव की कृपा से 5 राशियों को होगा धन लाभ, बनेंगे बिगड़े काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
नया काम शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको अपने काम पर एकाग्र होना चाहिए। मन पर नियंत्रण करें। आज व्यवसायिक काम से बाहर की यात्रा हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा आज भी नहीं मिलने का योग है। धन आगमन के मार्ग खुल सकते हैं। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं।

वृष
आप बिजनेस से जुड़ी कोई विशेष कार्य बन जाने से प्रसन्‍न रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज आपकी धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है। घर में कोई बड़ा आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्‍यान रखें।

मिथुन
आज का दिन सरकारी काम में जुटे लोग परेशान रहेंगे। भागदौड़ रह सकती है। बिजनेस में मुनाफा का योग है। आज धर्म कर्म के मामलों में जुटे रहेंगे। आप दिन भर व्‍यस्‍त रह सकते हैं। थकान बढ़ी रहेगी। सेहत आज सामान्‍य से खराब रहेगी। माता की सेहत चिंता में डाल सकती है। आज वाहन खरीदने की योजना बनेगी।

कर्क
आप परिवार के किसी सदस्‍य की नौकरी लगने से प्रसन्‍न रह सकते हैं। घर में बड़ा आयोजन संभव है। लेन देन के मामले में धोखा म‍िलने की आशंका है। घर के किसी सदस्‍य से अनबन भी हो सकती है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो बदलाव का कारक बन सकता है। आपके जीवन को बदल सकता है। जीवनसाथी का साथ और प्रगाढ़ होगा।

सिंह
आज का दिन रिश्‍तों को लेकर अनबन में न पड़ेंं,इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाह‍िए। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपके किसी दोस्‍त के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। विवादों से बचें। आवेश में आकर गलत फैसला न लें।ऑफिस में बेहतर संबंध बनेगा। न‍िवेश का फैसला ले सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्‍यान दें।

कन्या
आज का दिन सुख-समृद्धि से संबंधित कई प्रकार गतिविधियां होंगी।आप आज ऐश्‍वर्य साधनों पर जमकर खर्च करेंगे। आज कारोबार में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। इसका उचित उपयोग करें। आज आपको लंबे समय से चल रही किसी उलझन से राहत मिलेगी। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं उसका इंतजार करें। अच्‍छे दिन आपकी प्रतीक्षा में हैं।

तुला
आज का दिन आप नई यात्रा पर जा सकते हैं। यह कारोबार नहीं बल्कि एक धार्मिक यात्रा होगी। आपको पूजा स्थल पर जाने से शांति मिलेगी। किसी उलझन का आज अंत हो जाएगा। जीवन में नया बदलाव आपकी प्रतीक्षा में है। आपका कारोबार सामान्‍य चलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। आप आज नया वाहन खरीद सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आपका मन धर्म कर्म में अध‍िक लगेगा। कार्य के प्रत‍ि निरंतरता बनी रहेगी। रूके हुए काम आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप कारोबार में नया बदलाव करना चाहते हैं। रिश्‍तों को संभालने की परेशानी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत की उलझन परेशान रख सकती है।

धनु
आज का दिन धर्म कर्म में रूचि होगी। अध्‍यात्‍म की तरफ झुकाव रहेगा। लेन देन में सफलता प्राप्‍त होगी। पुराने कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। रोजगार के नए अवसर म‍िलेंगे। भ्रम के शिकार हो सकते हैं। नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं तो बेहतर। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। प्रेम में सफलता म‍िलेगी।

मकर
आज का दिन बिजनेस में नई गत‍ि आएगी। आज आप कार्य से संबंधित नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने में जुटे रहेंगे। नया काम करने का यह अनुकूल समय है। आप चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। नई सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे। आपको आज रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक मन लगेगा।

कुंभ
आज का दिन किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात होगी। यह मुलाकात फलदायी हो सकती है। आपको रोजगार के नए अवसर म‍िल सकते हैं। घर पर किसी पुराने रिश्‍तेदार का आगमन हो सकता है। आज अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। आप भावुक होकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मीन
आज का दिन अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तो की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। इस पर मनन करेंगे और आप कुछ समय आज एकांत लगाएंगे। कारोबार में आज कुछ नई शुरुआत हो सकती है।

Related posts

19 जून 2022 : जानें रविवार का राशिफल

25 जून 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

11 मई 2019 : जानें शनिवार का राशिफल