मेष
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई परियोजनाओं को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में आय के अवसर प्राप्त होंगे। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा और अटके हुए कार्यों में भी गति आएगी। नौकरी में किसी उच्च्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है ।
वृष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन नए ऑर्डर तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला लेने से बचें। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांति और सुकून दायक रहेगा। मेडिटेशन से आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा, सुकून महसूस कर सकेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा से थोड़ा सा बचना चाहिए।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। कामकाजी महिलाये घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपको धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। समय की कीमत को पहचाने, उचित समय पर काम ना करने से नुकसान आपको ही होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आपके इमोशनल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं, सावधान रहे। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अगर आज जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें। जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा।
सिंह
आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आपकी आमदनी बढने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे। अपनी योजना से पैसों की आवक आसानी से बढा पाएंगे। आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जो लोग नियमित दवाई का सेवन करते हैं वह चिकित्सक के सुझाव बिना बन्द न करें। आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप में से कुछ अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें सकते है। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। फालतू के प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। व्यवसायिक परेशानियो का असर घर की सुख-शांति पर ना पड़ने दें। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। कला और गायन से जुड़े लोगों को सफलता हासिल होगी। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।
तुला
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। घर से माता का आशीर्वाद लेकर निकलें आपके साथ अच्छा होगा। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। आज आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में संपन्न होने के योग हैं। अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। आप किसी काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए कुछ नया करेंगे। विदेश जाने में आ रही बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आज के दिन आपको भारी पड़ सकती है। किसी मनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
धनु
आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई आपका कर्ज समय से पहले ही लौटाकर आपको चौंका सकता है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय सतर्क रहने की ज़रुरत होगी। इस राशि वाले छात्रों को आज प्रतियोगिता परीक्षा सफलता मिलने की संभावना है। कोई पुरानी बीमारी लापरवाही के कारण दुबारा परेशान कर सकती है, ध्यान देना जरुरी है। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।
मकर
आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। अलग रहने वाले वीडियो कॉल के जरिए अपने साथी के संपर्क बनाए रखने में सफल होंगे। श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर ग़रीबों को दे आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से बहुत बेहतर कर रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जिन लोगों को पेट संबंधित दिक्कत पहले से चल रहीं है उनकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है, सावधान रहें। पिकनिक पर जाने की संभावना है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपका जीवनसाथी आप को कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज अधिक लोभ से दूर रहें। व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई ट्रेनिंग लेनी पड़ सकती है। बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है। दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बहुत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।
मीन
आज भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। विश्वासघात व्यक्ति से सतर्क रहें। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज धन लाभ के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए। तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।