राशिफल

22 October 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर ही कोई डिसीजन लें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे पेपरवर्क जल्द पूरे हो जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

वृष
वृष राशि वालों को आज इंकम बढ़ाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज प्रियजन के साथ कहीं बाहर जाने के लिए प्लान बनाने का परफेक्ट दिन है। कुछ जातक नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। खर्चों को कंट्रोल कर सकेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धन खर्च करेंगे। अगर आपको किसी बात को लेकर स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यह फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बनाने के लिए बेस्ट टाइम है। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज ऑफिस में आपके परफॉर्मेंस सीनियर्स इंप्रेस होंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।

कर्क
आज कर्क राशि वालों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेकार के कामों में न उलझें। कार्यों की प्राथमिकता तय करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद के संकेत हैं। लंबी समय से चली आ रही परेशानियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए करीबी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह
सिंह राशि वालों की ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रियजन के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। प्रापर्टी से जुड़े लिए गए फैसले आपके पक्ष में होंगे। फैमिली मेंबर्स की तरफ से कोई दुखद खबर मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। पार्टनर के साथ लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

कन्या
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में खास रहने वाला है। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आमदनी में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ जाएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

तुला
आज जो लोग इंकम बढ़ाने चाहते हैं, वह आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जिससे हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों के तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन आ सकता है। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों को छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी लेने पर सीनियर्स आपसे इंप्रेस होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लव और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के बड़े भाई-बहनों का विवाह तय हो सकता है। करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

धनु
आज धनु राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। जो लोग नई जगहों पर रहने जा रहे हैं, उन्हें थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के विचारों से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों को नजरअंदाज करने से डांट भी मिल सकती है। कार्यों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं।

मकर
आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थान में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। आपको प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं। घर में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

कुंभ
आज कुंभ राशि वालों द्वारा लिए गए आर्थिक फैसले भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी।

मीन
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आज कार्यों में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी संभव है।

Related posts

16 September 2023 Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 November 2025 Ka Rashifal : आज द्विपुष्कर योग को शुभ संयोग, शिवजी की कृपा से तुला धनु समेत 5 राशियों को जातक पाएंगे डबल लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 अगस्त 2021 : जानें शनिवार का राशिफल