राशिफल

28 April 2025 Ka Rashifal : आज आयुष्मान योग में चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिख सकता है। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे।

वृष
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दूसरों की प्रगति देखकर कुछ ईर्ष्या हो सकती है। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आज परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों के साथ संबंधों को बिगड़ने न दें। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है।

मिथुन
आज किस्मत आपका साथ देगी। आज कोशिश करें कि ज्यादा दबंग न बनें। समाजिक क्षेत्र में सबके साथ संपर्क बनाए रखने का प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति के संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल नज़र आ रहा है। आज यदि सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर कार्य करें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। मेडिटेशन करें, मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। यदि सिंगल हैं तो किसी के ऊपर दिल आ सकता है। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्लास्टिक व्यापारियों को अधिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। ज्यादा एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह
आज के दिन स्वादिष्ट मनपसंद भोजन प्राप्त हो सकता है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों के मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम की जगह प्राप्त हुए स्थान को बरकरार रखने के लिए अनुशासन रखने की जरूरत है। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें,सही विकास होगा।

कन्या
आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। आज मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आर्थिक तौर पर यह समय आपको लाभ देने वाला हो सकता है। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले। व्यवसाय में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने के संकेत हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करे।

तुला
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। आज धन के मामलें में अधिक बड़ी बातें न करें। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य पर धीरे—धीरे आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जाती है। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी परिजन के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। अपने साथी के साथ दोबारा हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल राशि वालों को उनके साथी से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। पेट संबंधित दिक्कत दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता लें सकते है।

धनु
आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज धन के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह आपका सफल रहेगा। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के लिए कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज कमी हो सकती है।

मकर
आज माता पिता से कुछ छुपाने का प्रयास सही नहीं होगा। आपके घर पर आपके रिश्ते की बात लेकर कोई आ सकता है। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जो लोग आमदनी बढ़ाने के लिए किसी और जरिये की तलाश कर रहे उनकी सफलता तय है। व्यापार के मोर्चे पर आप चीजों को योजना के अनुसार चलते हुए पाएंगे। आपकी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य स्तोत्र और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी छोटे बच्चे द्वारा कही गई बात पूरे दिन खुशी देती रहेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। सुस्त चल रहा कारोबार आज कुछ बेहतर हो सकता है। आज किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है इसलिए व्यावसायिक क्षेत्र में दस्तावेज पूरे रखे। कठिन कार्य पूरा होने की वजह से लाभ मिल सकता है और करियर में प्रगति होती देखकर आपको आनंद महसूस होगा। जिन गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ती है, उनमें सुधार करने की कोशिश करें।

मीन
आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। जीवन साथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। सोने से पहले शांत रहे और टीवी न देखें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

राशिफल: 06 अप्रैल 2018, शुक्रवार

24 May 2023 Ka Rashifal: मिथुन,कर्क और सिंह राशि वालों की आय में होगा इजाफा, मकर और कुंभ राशि वालों का होगा सम्मान

13 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल